Gold Price Today : शादी के मौसम से पहले सोने का बढ़ा भाव, जानें कीमत यहां

Gold Price Today : कब सोने के दाम में कमी आएगी? यह सवाल लोगों के मन आ ही रहा था कि पीले धातु का भाव एक बार फिर चढ़ गया. जानें शादी के मौसम आने से पहले कितनी हो गई है कीमत.

Gold Price Today : 31 अक्टूबर, शुक्रवार को भारत में सोने के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई. खरीदारों ने हाल में हुई कीमतों में गिरावट का फायदा उठाकर जमकर खरीदारी की. सोना और चांदी दोनों के दाम में अचानक उछाल आने से यह उम्मीद टूट गई कि कीमतें कुछ समय तक स्थिर रहेंगी. शुक्रवार को भारत में सोने की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अब भी पिछले तीन हफ्तों के सबसे निचले स्तर के पास है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम गिरने के कारण घरेलू बाजार में भी दबाव बना हुआ है. दिसंबर में अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीदें कम होने और वैश्विक तनावों में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है.

अब शादी का सीजन शुरू होने वाला है. नवंबर 2025 में शादी के लिए कई शुभ दिन हैं— 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर. इन तारीखों को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त माना जा रहा है और पंडितों के अनुसार ये दिन मांगलिक कार्यों के लिए बहुत अनुकूल रहेंगे. शादी विवाह के मौसम में लोग सोना खरीदते ही हैं.

Gold Rate in India : भारत में सोने की कीमत क्या है ?

शुक्रवार को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹12,328 प्रति ग्राम हो गई, जबकि 22 कैरेट सोना ₹11,300 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,246 प्रति ग्राम पहुंच गया. साल 2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.  यह तेजी दुनिया भर में बदलते राजनीतिक हालात और बढ़ते व्यापारिक तनाव के कारण देखी जा रही है. सोने के दामों में यह उछाल निवेशकों की वजह से है क्योंकि वे सोने पर ज्यादा भरोसा करते हैं.

Silver Prices In India : भारत में चांदी की कीमत क्या है?

शुक्रवार को भारत में चांदी की कीमत ₹151 प्रति ग्राम और ₹1,50,100 प्रति किलोग्राम रही. साल 2025 की शुरुआत से ही चांदी के दाम तेजी से बढ़े हैं. इसकी वजह है उद्योगों में बढ़ती मांग और सोने की तुलना में चांदी का सस्ता होना है.

यह भी पढ़ें : Gold Price : दिवाली 2026 तक सोने की कीमत पहुंच सकती है ₹1.5 लाख तक

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के अनुसार, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगभग तीन हफ्ते के निचले स्तर $4,020 प्रति औंस पर रही. पिछले कुछ हफ्तों में सोने के दाम में गिरावट आई है क्योंकि अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीद कम हो गई है और अमेरिका-चीन संबंधों में सुधार हुआ है. दिसंबर डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर ₹1,21,508 प्रति 10 ग्राम और सिल्वर फ्यूचर ₹1,48,287 प्रति किलोग्राम पर बंद हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >