Gold Price Today : धनतेरस के पहले सोने के भाव में भारी उछाल, 10 ग्राम गोल्ड का रेट सुनकर चौंक जाएंगे

Gold Price Today : दिवाली और धनतेरस के पहले सोना के भाव में भारी उछाल नजर आ रहा है. बाजार में सोने का भाव 1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है.

Gold Price Today : दिवाली और धनतेरस का त्योहार कुछ दिन के बाद है. इस त्योहार में लोग सोना–चांदी खरीदना पसंद करते हैं. सोना–चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस बीच बाजार में सोने का भाव लगातार चढ़ रहा है. मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव गुरुवार को 1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

बाजार के विशेषज्ञ कहते हैं कि दुनिया भर की राजनीति और व्यापार की परेशानियों की वजह से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है, इसलिए निवेशक अब अपने पैसे को सुरक्षित जगहों पर लगाना पसंद कर रहे हैं. इस वजह से पीली धातु का रेट बढ़ता जा रहा है.

1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के आल टाइम हाई पर सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,185 रुपये या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 977 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 1,29,380 प्रति 10 ग्राम के अब तक के हाई लेवल  पहुंच गई.

यह भी पढ़ें : Gold Price Today: दिवाली से पहले रॉकेट बन गया सोना, चांदी ने रचा नया इतिहास! जानें क्या है ताजा भाव?

चांदी में भी तेजी नजर आई

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,454 रुपये या 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,660 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,699 रुपये या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,958 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर रही.

सोना व चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर पर

दुनिया भर में सोना और चांदी की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं. दिसंबर में सोने की कीमत रिकॉर्ड 4,254.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई. चांदी की कीमत भी 52.86 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई. निवेशक सुरक्षित संपत्ति में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >