Gold Price Today : खुशखबरी! सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, देखें कितना सस्ता हुआ सोना, रेट्स चेक करें

Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां...आज यानी गुरुवार को भी सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट नजर आ रही है. आज MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 151 रुपये की गिरावट के साथ खुला...यही नहीं दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट बढ़ती गई. दोपहर सवा 12 बजे के करीब पीली धातु 222 रुपये यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 47688 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी.

Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…आज यानी गुरुवार को भी सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट नजर आ रही है. आज MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 151 रुपये की गिरावट के साथ खुला…यही नहीं दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट बढ़ती गई. दोपहर सवा 12 बजे के करीब पीली धातु 222 रुपये यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 47688 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी.

सुबह के सत्र की बात करें तो सोना ने 47,787 रुपये का उच्चतम और 47,655 रुपये का न्यूनतम स्तर छूने का काम किया. यहां चर्चा कर दें कि इससे पहले 5 दिन में सोने की कीमत में 1,500 रुपये की तेजी आई थी. इधर चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है. सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 485 रुपये की गिरावट के साथ 68880 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.

सोना वायदा कीमतों में तेजी : इससे पहले मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 218 रुपये की तेजी के साथ 47,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 218 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी. इसमें 10,393 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

सोना फिर से 52 प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है : दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर बड़ा डर का माहौल नजर आ रहा है. भारत सहित दुनिया के कई देशों में तीसरी लहर इसी वैरियंट से आने की आशंका व्यक्त की गई है. यदि, आने वाले दिनों में डेल्टा प्लस के मामले तेजी से बढ़ते नजर आये तो इससे दुनियाभर के शेयर बाजार प्रभावित होंगे. इससे बाजार में बड़ी गिरावट देखी जाएगी. यदि ऐसा हुआ तो निवेशक एक बार फिर से सुरक्षित निवेश के लिए सोने का रुख कर सकते हैं. यही वजह है कि जानकार कह रहे हैं कि दिवाली तक सोना फिर से 52000 प्रति दस ग्राम के स्तर को छू सकता है.

Also Read: Petrol-Diesel Prices : तेल की कीमत में लगी आग को बुझा पाएंगे हरदीप सिंह पुरी ? मोदी का जीत चुके हैं विश्‍वास

निवेश करने का अच्छा अवसर : बाजार के जानकारों की मानें तो जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1720 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार नहीं करे आप तब तक खरीदारी करें. इससे नीचे जब भी सोना नजर आये निवेशक पैसा लगाने का काम करें. इस महीने के दूसरे पखवाड़े में कीमत बढ़ सकती है. इसका मतलब ये है कि निवेश पर शानदार रिटर्न की पूरी उम्मीद कर सकते हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >