Gold Price : एक दिन की तेजी के बाद फिर गिरा सोने का दाम और चांदी हुई मजबूत, जानिए आज का भाव

एक दिन की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में सोना के दाम में शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, चांदी 530 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत हुई है. गुरुवार को सोना करीब 705 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मजबूत हुआ था, लेकिन शुक्रवार को उसके भाव में नरमी आ गयी. शुक्रवार को बाजार में सोना 46,819 रुपये प्रति 10 ग्राम से खुला, जो बाजार बंद होने तक 46,929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, कारोबार के दौरान इसके भाव में तेजी आयी, लेकिन गुरुवार के भाव 46,995 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले इसमें करीब 69 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, चांदी शुक्रवार को 530 रुपये की बढ़त के साथ 48,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी, जबकि गुरुवार को यह 47,905 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

नयी दिल्ली : एक दिन की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में सोना के दाम में शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, चांदी 530 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत हुई है. गुरुवार को सोना करीब 705 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मजबूत हुआ था, लेकिन शुक्रवार को उसके भाव में नरमी आ गयी. शुक्रवार को बाजार में सोना 46,819 रुपये प्रति 10 ग्राम से खुला, जो बाजार बंद होने तक 46,929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, कारोबार के दौरान इसके भाव में तेजी आयी, लेकिन गुरुवार के भाव 46,995 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले इसमें करीब 69 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं, चांदी शुक्रवार को 530 रुपये की बढ़त के साथ 48,435 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी, जबकि गुरुवार को यह 47,905 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

Also Read: Gold Silver price : बाजार में फिर कमजोर पड़ा सोना और चांदी की चमक में आयी तेजी, जानिए क्या रहा आज का भाव

वायदा बाजार में सोने के भाव में तेजी : मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 130 रुपये की तेजी के साथ 46,535 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून महीने में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 130 रुपये या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 46,535 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी, जिसमें 2,650 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

सोने के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 158 रुपये या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 46,651 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी, जिसमें 14,366 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्य रूप सोना वायदा कीमतों में तेजी आयी. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने का भाव 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 1,731.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चांदी वायदा कीमतों में तेजी : मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 48,619 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. एमसीएक्स में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 61 रुपये या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 48,619 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 11,077 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी प्रकार, सितंबर महीने में डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 82 रुपये या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 49,242 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 571 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में चांदी का भाव 0.07 फीसदी की नरमी के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस रह गया.

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >