Gold Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी का भाव बढ़ा, जानें आज की कीमत

Gold Rate Today: सोना खरीदने से पहले जान लें कि आज बाजार में क्या चल रही है इसकी कीमत. चांदी के भाव पर भी नजर डालें.

Gold Rate Today: यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…2 मई को पीली धातु में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की मानें तो, 10 ग्राम सोना (24 कैरेट) 40 रुपये सस्ता हो गया है. अब इसकी कीमत 71,670 रुपये पर आ गई है. वहीं बात अगर चांदी की करें तो इसके भाव में हल्का इजाफा हुआ है. गुरुवार को एक किलो चांदी 69 रुपये महंगी होकर 80,119 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है. इससे पहले 1 मई को चांदी की कीमत 80,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर नजर आ रही थी.

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम (22 कैरेट) सोने की कीमत 66,400 रुपये है जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 72,420 रुपये है. वहीं बात कारोबारी नगरी मुंबई की करें तो यहां 10 ग्राम (22 कैरेट) सोने की कीमत 66,250 रुपये है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 72,270 रुपये है.

Read Also : Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में आयी बड़ी गिरावट, भाव जानकर झूम उठेंगे आप

कोलकाता और चेन्नई में क्या है सोने का भाव

वहीं कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,250 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 72,270 रुपये है. दक्षिण भारत की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की बात करें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपये हैं और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,250 रुपये है.

भारत में सोने की मांग ज्यादा

आपको बता दें कि पिछले दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें का गया था कि भारत की सोने की मांग कीमतों के ऐतिहासिक ऊंचाई पर होने के बाद भी बढ़ी है. मजबूत आर्थिक माहौल के दम पर जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार सोने की मांग आठ प्रतिशत बढ़कर 136.6 टन हो गई. World Gold Council (WGC) की ओर से यह जानकारी दी गई. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा सोने की खरीद से भी मांग में वृद्धि देखने को मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >