Gautam Adani ने किया ऐसा कमाल, Elon Musk और Jeff Bezos भी हुए हैरान, बना यह मुश्किल रिकॉर्ड

Adani Group News – वैश्विक निवेशकों के विश्वास जताने पर समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आयी तेजी है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 10.96 लाख करोड़ रुपये हो गया.

Gautam Adani Group News : देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी एक बार फिर दुनिया के टॉप-20 रईसों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. शुक्रवार को अदाणी ने एक ऐसा चमत्कार कर डाला, जो अभी तक मुकेश अंबानी से लेकर जेफ बेजोस या एलन मस्क तक नहीं कर पाये हैं. अदाणी शुक्रवार को दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी का नेटवर्थ शुक्रवार के दिन 2.92 अरब डॉलर यानी लगभग 24281 करोड़ रुपये बढ़ गया. वहीं, दूसरी ओर शेयरों में तेजी के बीच समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में शुक्रवार को 45,200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बता दें कि शुक्रवार को वैश्विक निवेशकों के विश्वास जताने पर समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आयी तेजी है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 10.96 लाख करोड़ रुपये हो गया.

समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आयी तेजी

उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में शुक्रवार को 45,200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसका कारण वैश्विक निवेशकों के विश्वास जताने पर समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आयी तेजी है. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 10.96 लाख करोड़ रुपये हो गया. बृहस्पतिवार को कारोबार की समाप्ति पर सभी कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 10.51 लाख करोड़ रुपये था.

Also Read: Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, Elon Musk से बस इतना पीछे

हिंडनबर्ग और डेलॉयट मुद्दे से उबर गया समूह !

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर की कीमतों में वृद्धि वैश्विक निवेशकों की रुचि बढ़ने के कारण है. लगता है कि निवेशकों ने डेलॉयट के हालिया मुद्दे को पीछे छोड़ दिया है. एक घरेलू ब्रोकरेज कंपनी के शोध प्रमुख ने कहा, पिछले कुछ दिनों में अदाणी समूह के शेयरों में मजबूती देखने को मिली. बाजार ने उभरती गतिविधियों और उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया है. उन्होंने कहा, इसके अलावा, सामूहिक स्तर पर धन जुटाने की प्रक्रिया मजबूत बनी हुई है और परियोजना निष्पादन निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है, समूह की परिचालन क्षमताओं में विश्वास की एक मजबूत भावना है. शेयर निकट अवधि में लाभ के लिए तैयार हैं.

हिंडनबर्ग – डेलॉयट की चिंताओं को पीछे छोड़ा

पीटीआई – भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, शोध प्रमुख ने कहा कि विश्वास पैदा करने के लिए प्रवर्तकों द्वारा किये गए उपायों ने भी मदद की है. उन्होंने कहा, दीर्घकालिक निवेशकों जीक्यूजी पार्टनर्स और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी द्वारा हाल ही में किये गए अधिग्रहणों को सकारात्मक रूप से लिया गया क्योंकि इन सौदों के बाद प्रवर्तक समूह के पास प्रचुर मात्रा में पूंजी है. इसने सभी चिंताओं को पीछे छोड़ दिया है – चाहे वह हिंडनबर्ग हो या डेलॉयट.

Also Read: Gautam Adani News: टाटा को पीछे छोड़कर अडानी ग्रुप बना सबसे बड़ा मूल्यवान समूह, जानें कितनी बढ़ी कमाई

अदाणी समूह की किस कंपनी को मिली कितनी ग्रोथ ?

अदाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर शुक्रवार को अच्छी बढ़त में बंद हुए. इनमें अदाणी पावर ने 6.34 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 6.7 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने छह प्रतिशत की बढ़त हासिल की. समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.93 प्रतिशत चढ़ा, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 2,93,789 करोड़ रुपये हो गया. बढ़त वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में शुक्रवार को 3.2-3.2 प्रतिशत की बढ़त हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >