Aadhaar Card Update: अगर आपके घर में बच्चा है और उसका आधार कार्ड पहले से बना हुआ है, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. क्योंकि UIDAI के नियमों के अनुसार बच्चों के आधार में उम्र के साथ बायोमेट्रिक अपडेट करानी जरूरी है. बच्चा जब 5 साल का होता है और इसके बाद 15 साल की उम्र पूरी करता है, तब अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाता है. इस प्रक्रिया में बच्चे की नई फोटो, उंगलियों के निशान और दोनों आंखों की आइरिस से जुड़ी जानकारी आधार रिकॉर्ड में अपडेट की जाती है.
UIDAI के मुताबिक 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कराया जा सकता है. इस अवधि में पात्र बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. तिथि पार हो जाने के बाद इसके सिए फीस देनी पड़ सकती है.
आधार में क्या-क्या होगा अपडेट?
बायोमेट्रिक अपडेट के दौरान आधार कार्ड में बच्चे की नई फोटो के साथ फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली यानी आइरिस से जुड़ी जानकारी अपडेट की जाती है. उम्र बढ़ने के साथ बच्चों के बायोमेट्रिक में बदलाव होता है, इसलिए आधार में इसे अपडेट कराना जरूरी होता है.
कितना लग सकता है पैसा?
30 सितंबर तक मिलने वाली मुफ्त सुविधा खत्म होने के बाद निर्धारित मामलों में बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर 125 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है. इसलिए जिन माता-पिता के बच्चों का अपडेट अभी तक नहीं हुआ है, उनके लिए तय समय सीमा (30 सितंबर 2026) से पहले यह काम पूरा करना बेहतर रहेगा.
5 से 7 साल के बच्चों के लिए क्या है नियम?
UIDAIके नियमों के मुताबिक 5 से 7 साल की उम्र के दौरान कराया जाने वाला पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त होता है. इस दौरान बच्चे के आधार में फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस की जानकारी दर्ज या अपडेट की जाती है.
15 से 17 साल में भी मिलता है मुफ्त अपडेट
इसी तरह 15 से 17 साल की उम्र में निर्धारित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी मुफ्त कराया जा सकता है. यानी बच्चों के आधार में उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने की व्यवस्था की गई है.
कहां करा सकते हैं आधार बायोमैट्रिक अपडेट?
बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट आधार सेवा केंद्र पर कराया जा सकता है. माता-पिता अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चे का फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट करा सकते हैं.
Also Read: Ration Card: 1 अक्टूबर से इन राशन कार्डों पर लग सकती है रोक? बचाने के लिए करना होगा यह काम
