1 अप्रैल से बदल जाएंगे फास्टैग पास के रेट, जानें अब कितना लगेगा चार्ज

FASTag Annual Pass Price Hike:1 अप्रैल से नेशनल हाईवे का FASTag सालाना पास 2.5% महंगा होकर ₹3,075 का हो जाएगा. ₹75 की बचत के लिए 31 मार्च तक पुराने रेट (₹3,000) पर रिचार्ज करने का मौका.

FASTag Annual Pass Price Hike: अगले महीने 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर यात्रा थोड़ी महंगी होने जा रही है. सरकार ने FASTag के एनुअल पास की कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. अब निजी कार (Private Car) मालिकों को इस पास के लिए ₹3,000 की जगह ₹3,075 देने होंगे. इस पास की मदद से वाहन चालक देश के कई टोल प्लाजा पर बिना रुके आसानी से सफर कर सकते हैं.

हर साल होती है कीमतों की समीक्षा

सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, जब यह एनुअल पास शुरू किया गया था, तभी नियमों में यह तय किया गया था कि हर साल इसकी कीमतों की समीक्षा (Review) की जाएगी. इसी प्रक्रिया के तहत इस बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए जो तय फॉर्मूला है, उसी के आधार पर 2.5% की बढ़ोतरी लागू की जा रही है.

लाखों लोग उठा रहे हैं फायदा

सरकार ने इस एनुअल पास की शुरुआत 15 अगस्त को की थी और इसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब तक 52 लाख से ज्यादा कार मालिक इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे साल में कई बार रिचार्ज किया जा सकता है. खासकर जो लोग अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, उनके लिए यह पास काफी सस्ता और सुविधाजनक साबित होता है.

31 मार्च तक पुराने दाम पर मिलेगा पास

अगर आप बढ़ी हुई कीमत से बचना चाहते हैं, तो अभी आपके पास मौका है. अधिकारियों के अनुसार 31 मार्च तक पास खरीदने या रिचार्ज कराने पर यह ₹3,000 में ही मिलेगा. लेकिन 1 अप्रैल से नई कीमत ₹3,075 लागू हो जाएगी.

200 टोल प्लाजा पर मान्य

फिलहाल यह एनुअल पास देश के करीब 200 टोल प्लाजा पर मान्य है. इससे यात्रियों को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती और उनका समय भी बचता है. साथ ही बार-बार टोल टैक्स देने की परेशानी भी खत्म हो जाती है. सरकार भविष्य में इस सुविधा को और ज्यादा टोल प्लाजा तक बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि लोगों को कैशलेस और आसान सफर का लाभ मिल सके.

Also Read : 55 लाख की जगह 76 लाख सिलेंडर हो रहे बुक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा घबराएं नहीं, सप्लाई जारी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >