टाटा स्टील के पूर्व एमडी जेजे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन, जमशेदपुर के टीएमएच में ली अंतिम सांस

Dr JJ Irani Dies At 86: डॉ जेजे ईरानी को आखिरी बार 2 अक्टूबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब से वह अस्पताल के आईसीयू में ही थे. जेजे ईरानी की उम्र 86 साल हो गयी थी. इसलिए उनके इलाज में डॉक्टरों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही थी.

Dr JJ Irani Dies At 86: टाटा स्टील (Tata Steel) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ जेजे ईरानी (Dr JJ Irani Death News) का निधन हो गया है. उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में सोमवार की रात साढ़े 10 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन (Tata Workers Union) के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

लंबे अरसे से बीमार थे जेजे ईरानी

डॉ जेजे ईरानी लंबे अरसे से वह बीमार चल रहे थे. पिछले दिनों उन्हें जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के आईसीयू में एडमिट करवाया गया था. डॉ जेजे ईरानी को आखिरी बार 2 अक्टूबर 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब से वह अस्पताल के आईसीयू में ही थे. जेजे ईरानी की उम्र 86 साल हो गयी थी. इसलिए उनके इलाज में डॉक्टरों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही थी. वर्ष 2007 तक टाटा स्टील के एमडी रहे जेजे ईरानी ने टाटा ग्रुप में कई पदों पर काम किया था.

Also Read: Dr JJ Irani Health: टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी की तबीयत बिगड़ी, TMH के आईसीयू में एडमिट

पद्म भूषण से भारत सरकार ने किया था सम्मानित

भारत सरकार ने वर्ष 2007 में डॉ जेजे ईरानी को पद्म भूषण से सम्मानित किया था. डॉ ईरानी को यह सम्मान उद्योग व व्यापार के क्षेत्र बेहतर योगदान के लिए भारत सरकार ने दिया था. बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2021 में मार्च के महीने में डॉ ईरानी जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित अपने आवास में गिर गये थे. गिरने की वजह से उन्हें सिर में चोट लगी थी और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

टाटा वर्कर्स यूनियन ने शोक जताया

टाटा स्टील के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर के निधन पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने डॉ ईरानी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया है- ‘विनम्र श्रद्धांजलि! अपूरणीय क्षति. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और डेजी जी, जुबिन व अन्य सभी परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति दें. ऊं शांति!’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >