मिलिए देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री से, इनकी दौलत के आगे 10 राज्यों के CM भी रह गए पीछे

DK Shiv Kumar Net Worth : देश के सबसे अमीर सीएम बने डीके शिवकुमार . हिंदी पट्टी के 10 मुख्यमंत्रियों से 13 गुना ज्यादा है अकेले इनकी संपत्ति. जानिए ‘बेंगलुरु साउथ’ नाम बदलने से कैसे चमकी इनकी किस्मत.

DK Shiv Kumar Net Worth : राजनीति में नेताओं की संपत्ति को लेकर अक्सर चर्चाएं होती हैं, लेकिन चुनावी हलफनामों (Affidavits) से जो आंकड़े सामने आए हैं, वे सबको चौंकाने वाले हैं. कर्नाटक के सीनियर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कल यानि 3 जून , बुधवार को बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ के बारें में खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

इसी के साथ इस समय देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी घोषित संपत्ति इतनी ज्यादा है कि यदि हिंदी पट्टी (Hindi Heartland) के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कुल दौलत को भी एक साथ जोड़ दिया जाए, तो भी शिवकुमार अकेले उनसे 13 गुना ज्यादा अमीर हैं.

साल 2023 के चुनावी हलफनामे में डीके शिवकुमार ने अपनी कुल नेटवर्थ 1,413 करोड़ रुपये घोषित की थी. जानकारों का मानना है कि उनकी यह संपत्ति अब और भी ज्यादा बढ़ चुकी होगी, क्योंकि बेंगलुरु और उसके आसपास उनकी जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं.

संपत्ति बढ़ने के पीछे एक बड़ा दिलचस्प कनेक्शन

डीके शिवकुमार की संपत्ति बढ़ने के पीछे एक बड़ा दिलचस्प कनेक्शन है. पिछले साल मई में कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रामनगरम जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ कर दिया . इस फैसले को लागू कराने में डिप्टी सीएम के रूप में डी.के. शिवकुमार की अहम भूमिका रही थी. शिवकुमार इसी जिले के कनकपुरा क्षेत्र से चुनाव जीतते हैं.

उन्होंने नाम बदलने के समय ही अपने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया था कि सिर्फ ‘बेंगलुरु’ नाम जुड़ जाने भर से उनकी जमीनों की कीमतें रिकॉर्ड तेजी से बढ़ेंगी. हाल ही में बिदादी के किसानों से बात करते हुए जब शिवकुमार ने पूछा, “रामनगरम का नाम बेंगलुरु साउथ होने के बाद आपकी जमीनों के दाम कितने बढ़े?” तो वहां मौजूद किसानों ने एक सुर में चिल्लाकर जवाब दिया, “दाम दो से तीन गुना तक बढ़ चुके हैं.”

भाई के पास है सैकड़ों एकड़ जमीन

इस इलाके में जमीन के दाम बढ़ने का सीधा फायदा शिवकुमार और उनके परिवार को भी मिला है. हलफनामे के मुताबिक

  • डीके शिवकुमार: इनके पास इस जिले में 71 एकड़ से ज्यादा कृषि और अन्य जमीनें हैं, जिनकी सरकारी कीमत कागजों पर ₹10.37 करोड़ दिखाई गई है.
  • डीके सुरेश (भाई): इनके भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश के पास भी इसी इलाके में करीब 93.97 एकड़ जमीन है, जिसकी घोषित कीमत ₹8.35 करोड़ है.
  • बाजार में जमीनों के दाम दोगुने-तिगुने होने के बाद अब इन जमीनों की असल मार्केट वैल्यू कई गुना ज्यादा हो चुकी है.

दक्षिण भारत के बाकी मुख्यमंत्रियों का क्या है हाल ?

अगर डीके शिवकुमार से तुलना करें, तो दक्षिण भारत के बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं की लिस्ट भी काफी दिलचस्प है. इस लिस्ट में फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले नेता भी शामिल हैं.

Also Read : बिना काम किए भी हर महीने लाखों कमाते हैं थलापति विजय, ‘सेफ फॉर्मूला’ बना चर्चा का विषय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >