दिलीप बिल्डकॉन को ओडिशा में मिला 160 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट, शेयर्स पर रहेगी इंवेस्टर्स की नजर

Dilip Buildcon: दिलीप बिल्डकॉन को ओडिशा में 160.20 करोड़ रुपये का नया रोड कॉन्ट्रैक्ट मिला है. सुंदरगढ़ में बनने वाली यह 6-लेन सड़क 18 महीने में पूरी होगी. इस बड़े ऑर्डर के चलते सोमवार यानी 16 मार्च को इंवेस्टर्स की नजर कंपनी के शेयरों पर टिकी रहेगी.

Dilip Buildcon: दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon) को इन्फ्रास्ट्रक्चर मार्केट में सफलता मिली है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसे ओडिशा सरकार की ओर से 160.20 करोड़ रुपये का एक बड़ा रोड प्रोजेक्ट हाथ लगा है. इस नई कामयाबी के बाद कल (16 मार्च) बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में हलचल बढ़ने की संभावना है.

टेंडर में मारी बाजी, बनी L-1 बिडर

ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (OBCC) ने इस प्रोजेक्ट के लिए दिलीप बिल्डकॉन को L-1 (सबसे कम बोली लगाने वाला) चुना है. यह प्रोजेक्ट सुंदरगढ़ जिले के अंतर्गत डुडुका-गोपालपुर-टोपारिया मार्ग पर करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से जुड़ा है. कम लागत में गुणवत्तापूर्ण काम के प्रस्ताव के कारण कंपनी को यह टेंडर मिला है.

6-लेन सड़क बनाने में 18 महीने की डेडलाइन

इस डाइवर्जन रोड को 6-लेन के साथ-साथ सर्विस रोड के रूप में विकसित किया जाएगा. यह प्रोजेक्ट EPC मॉडल पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि डिजाइनिंग से लेकर कंस्ट्रक्शन तक का पूरा जिम्मा दिलीप बिल्डकॉन का ही होगा. कंपनी को इस काम को पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है.

कंपनी का फाइनेंशियल अपडेट और स्टॉक अपडेट

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल 7,148 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को शेयर की कीमत 440 रुपए पर थी. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कॉन्ट्रैक्ट पूरी तरह पारदर्शी है और इसमें किसी भी प्रमोटर या ग्रुप कंपनी का कोई निजी हित नहीं जुड़ा है.

Also Read: अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं? जानें मार्च 2026 में कौन सा प्राइवेट बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >