कच्चा तेल लुढ़का, क्या पेट्रोल-डीजल में मिली राहत? जानिए 27 जुलाई का लेटेस्ट अपडेट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार, 27 जुलाई को गिरावट देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड 4% से ज्यादा टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे 87.60 डॉलर के आसपास पहुंच गया.

इसके बावजूद भारत में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़े स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और कुछ जगहों पर मामूली गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में अगर आप रोजाना बाइक या कार से सफर करते हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है. 

पेट्रोल आज कितना महंगा या सस्ता हुआ?

देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं, जबकि कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुआ है. मुंबई में पेट्रोल 1.19 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं बेंगलुरु, नोएडा और गुरुग्राम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेटबदलाव
पटना113.37113.370.00
बेगूसराय113.50114.15-0.65
भागलपुर113.50113.59-0.09
दरभंगा114.16114.10+0.06
गया113.78114.35-0.57
मुजफ्फरपुर113.50114.10-0.60
देवघर105.65105.49+0.16
धनबाद105.35105.49-0.14
जमशेदपुर 105.19105.22-0.03
रांची105.19105.28-0.09
लखनऊ101.77101.56+0.21
नई दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.47113.51-0.04
मुंबई112.40111.21+1.19
चेन्नई107.87107.76+0.11
गुरुग्राम102.75102.97-0.22
नोएडा101.92101.96-0.04
बेंगलुरु111.37111.68-0.31
भोपाल115.44114.65+0.79

डीजल के ताजा रेट क्या कहते हैं?

डीजल की कीमतों में भी आज बड़े बदलाव नहीं हुए हैं. मुंबई में डीजल 1.20 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि झारखंड और बिहार के कई शहरों में हल्की गिरावट देखने को मिली है.

डीजल रेट टेबल: 

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेटबदलाव
पटना99.3699.360.00
भागलपुर99.4999.57-0.08
भोजपुर99.5499.36+0.18
दरभंगा100.10100.05+0.05
गया99.77100.31-0.54
मुजफ्फरपुर99.49100.05-0.56
देवघर100.78100.67+0.11
धनबाद100.55100.67-0.12
जमशेदपुर 100.42100.420.00
रांची100.42100.48-0.06
लखनऊ95.2995.06+0.23
नई दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई99.0397.83+1.20
चेन्नई99.6599.55+0.10
गुरुग्राम95.4295.64-0.22
नोएडा95.4095.44-0.04
बेंगलुरु99.2699.56-0.30
भोपाल100.4799.75+0.72


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >