Ayushman Bharat Yojana: आप भी करवा सकते हैं पांच लाख तक का फ्री इलाज ? ऐसे करें खुद चेक

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कोई भी गरीब नागरिक 5 लाख रुपये तक का इलाज आसानी से करवा सकता है. यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऐसे करें एलिजिबिलिटी चेक

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाई जाती है. इन योजनाओं का लाभ लोग उठाते हैं. इन योजनाओं में से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिसे प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के रूप में भी जाना जाता है. योजना के तहत एक कार्ड गरीबों का बनाया जाता है जि सकी मदद से वे पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करवाने में सक्षम होते हैं. आपको बता दें कि केंद्र ने 23 सितंबर 2018 को PMJAY योजना शुरू की जो दुनिया की एक बड़ी योजना है. योजना के तहत, पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य देखभाल खर्चों में मोदी सरकार मदद देती है. यदि आप यह पढ़कर सोच रहे हैं कि क्या मैं भी इस योजना का लाभ ले सकता हूं तो आप खुद चेक करें कि आप योजना का लाभ लेने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं…आइए आपको हम इसका तरीका बताते हैं….

आयुष्मान भारत कार्ड एलिजिबिलिटी चेक करने का तरीका

-सबसे पहले PMJAY की वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-इसे बाद ‘Am I Eligible’ ऑप्शन पर नजर आएगा. इसपर क्लिक करें.

-इसके बाद खुलने वाले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करने की जरूरत होगी.

-इसके बाद कैप्चा कोड डालें फिर ओटीपी प्राप्त करने के लिए ‘Generate OTP’ पर क्लिक करने का काम करें.

Also Read: Ayushman Bharat Yojana: ऐसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड, मोदी सरकार ने दी यह अहम जानकारी

-इसके बाद अपने राज्य और जिले को सलेक्ट कर लें.

-इसके बाद अपना नाम, राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर सर्च करें.

-फिर सर्च रिजल्ट के आधार पर पता चलेगा कि आपका परिवार इस योजना के तहत आता है या फिर नहीं…

-आप आयुष्मान भारत योजना के कॉल सेंटर को 14555 या 1800-111-565 पर भी कॉल करते जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यदि आपको केंद्र सरकार की इस योजना के बारे में कुछ पता जानना है तो..

कैसे और कहां बनवाएं आयुष्मान कार्ड

-अपने साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) रखें.

-कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच करा लें और आयुष्मान कार्ड बनवाएं.

-चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक और वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड बनाने में आप सक्षम हैं.

-योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से नि:शुल्क कार्ड बनवाने में आप सक्षम हैं.

-भर्ती के समय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >