Anand Mahindra Biography: आनंद महिंद्रा में है कुछ अलग करने का जज्बा, जानें कैसे पाई सफलता

Anand Mahindra Biography: आनंद महिंद्रा एक ऐसे कारोबारी हैं जिसकी चर्चा बिजनेस के इतर भी लोग करते हैं. जानें उनके बारे में खास बातें

Anand Mahindra Biography: यदि आप सोशल मीडिया यूज करने के आदी हैं तो कारोबार जगत का एक नाम आप हमेशा सुनते होंगे. वे अक्सर किसी वीडियो या किसी शख्स के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ बातें शेयर करते हैं और उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं. जी हां…उनका नाम है आनंद महिंद्रा…वे एक ऐसे कारोबारी हैं जिसकी चर्चा बिजनेस के इतर भी लोग करते हैं. उनके मदद करने के स्टाइल से लोग इम्प्रेस हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं महिंद्रा समूह के चेयरमैन के बारे में कुछ खास बातें…

आनंद महिंद्रा एक अरबपति कारोबारी और मुंबई स्थित समूह- महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं. उनका पूरा नाम आनंद गोपाल महिंद्रा हैं. 1 मई 1955 को उनका जन्म बॉम्बे में हुआ था जिसे अब हम मुंबई के नाम से जानते हैं. उनके पिता का नाम हरीश महिंद्रा है जो एक उद्योगपति थे जबकि मां का नाम इंदिरा महिंद्रा है और वह एक गृहिणी थीं. अनुजा शर्मा और राधिका नाथ 69 वर्षीय अरबपति के दो भाई-बहन हैं. आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के सह-संस्थापक जगदीश चंद्र महिंद्रा के पोते हैं.

एक नजर में खास बातें जानें

  • आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 को बंबई में हुआ.
  • उम्र-69 साल
  • पिता-हरीश महिंद्रा
  • मां-इंदिरा महिंद्रा
  • शिक्षा- Bachelor of Arts/Science, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी; Master of Business Administration, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • पत्नी-अनुराधा महिंद्रा
  • बच्चे- दिव्या महिंद्रा, आलिका महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के बारे में ये भी जाने

  • आनंद महिंद्रा, महिंद्रा परिवार की तीसरी पीढ़ी के वंशज हैं. वे 21 बिलियन डॉलर (revenue) वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं.
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का काम ऑटो से लेकर Information Technology और रियल एस्टेट तक 22 इंडस्ट्री तक फैला हुआ है.
  • महिंद्रा अपने ट्रैक्टरों और स्कॉर्पियो के साथ-साथ बोलेरो जैसे स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन के लिए पहचाना जाता है. 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने XUV 700 SUV और 2022 में स्कॉर्पियो का नया वर्जन लॉन्च किया.
  • आनंद महिंद्रा के पास कोटक महिंद्रा बैंक में भी छोटी लेकिन ठीक ठाक हिस्सेदारी है.

    READ ALSO : Viral : 25 साल से चला रहे ट्रक पर YouTube पर हैं इस रूप में पॉपुलर, जान कर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव नजर आते हैं. एक्स जिसे हम पहले ट्विटर के नाम से जानते थे, इसमें उनके 11.1 मिलियन Followers हैं. यहां वे अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते नजर आ जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >