LPG संकट के बीच चढ़ा अदाणी टोटल गैस का शेयर, एक हफ्ते में 28% से ज्यादा उछाल

Adani Total Gas: देश में LPG और नेचुरल गैस की बढ़ती मांग के बीच अदाणी टोटल गैस के शेयर में जोरदार तेजी आई है. पिछले एक हफ्ते में कंपनी का शेयर 28% से ज्यादा उछल गया.

Adani Total Gas: देश में गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई को लेकर चल रहे संकट के बीच अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी टोटल गैस के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर में 28% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है.

दरअसल, देश में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई को लेकर दबाव बढ़ गया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे भारत में गैस की मांग तेजी से बढ़ी है. इसी वजह से निवेशकों का रुझान गैस कंपनियों के शेयरों की ओर बढ़ गया है.

सरकार ने दी गैस सप्लाई को प्राथमिकता

केंद्र सरकार ने देश की गैस कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे पहले घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और सीएनजी की सप्लाई सुनिश्चित करें. इसके साथ ही इंडस्ट्री और कमर्शियल ग्राहकों की जरूरतों का भी ध्यान रखने को कहा गया है.

कंपनी ने 11 मार्च को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर गैस सप्लाई पर पड़ सकता है. कुछ सप्लायर्स ने गैस की सप्लाई कम कर दी है, जिससे औद्योगिक ग्राहकों को दी जाने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है.

सरकार ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में एलपीजी की सप्लाई सामान्य तरीके से जारी है और लोगों को घबराकर सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है. भारत दूसरे रास्तों से भी कच्चा तेल और गैस मंगा रहा है. हाल ही में एक तेल टैंकर सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पोर्ट पहुंचा, जिसमें सऊदी अरब का कच्चा तेल था. हालांकि इस रूट पर हमलों का खतरा अभी भी बना हुआ है.

शेयर की मौजूदा स्थिति

क्यों बढ़ रहा है शेयर

विशेषज्ञों का कहना है कि देश में गैस की मांग तेजी से बढ़ रही है और निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनी इस स्थिति को संभाल लेगी. यही वजह है कि अदाणी टोटल गैस के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है.

  • गुरुवार को दोपहर करीब 1:18 बजे अदाणी टोटल गैस का शेयर करीब 9.84% की तेजी के साथ ₹622.75 पर ट्रेड कर रहा था.
  • पिछले एक हफ्ते में इस शेयर ने निवेशकों को 28% से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि एक महीने में करीब 16% की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले तीन साल में इसमें करीब 34% की गिरावट आई है.
  • कंपनी का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹798 रहा है, जबकि हाल ही में यह ₹462.80 के निचले स्तर तक भी पहुंच गया था. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹68,292 करोड़ है.

Also Read : कल आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >