नोटबंदी भारत की वित्तीय साख की दृष्टि से सकारात्मक : मूडीज

नयी दिल्ली : नोटबंदी भारत की वित्तीय साख की दृष्टि से सकारात्मक है. मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने आज यह बात कही। मूडीज का मानना है कि नोटबंदी की वजह से देश में कर अपवंचना तथा भ्रष्टाचार में कमी आएगी. इसके साथ ही एजेंसी ने कहा कि भारत आर्थिक अडचनों का सामना करने की दृष्टि से […]

नयी दिल्ली : नोटबंदी भारत की वित्तीय साख की दृष्टि से सकारात्मक है. मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने आज यह बात कही। मूडीज का मानना है कि नोटबंदी की वजह से देश में कर अपवंचना तथा भ्रष्टाचार में कमी आएगी. इसके साथ ही एजेंसी ने कहा कि भारत आर्थिक अडचनों का सामना करने की दृष्टि से मजबूत है और नकदी की कमी का बुरा दौर बीत चुका है.

इससे अब उपभोग और निवेश में सुधार होगा. अमेरिकी एजेंसी का अनुमान है कि जनवरी-मार्च तिमाही में वृद्धि दर घटकर 6.4 प्रतिशत पर आ जाएगी. नोटबंदी पर रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि आगे भी बैंकिंग प्रणाली में नकदी डालने का काम इसी रफ्तार से जारी रहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >