EPF पर मिलेगा 8.65 फीसदी ब्‍याज, श्रम और वित्त मंत्रालय सहमत

नयी दिल्ली : श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमाओं पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि वित्त मंत्रालय जल्द ही करेगा और इसको लेकर कोई मतभेद नहीं है. दत्तात्रेय ने कहा, ‘श्रम मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय (की राय) एक सी है. ईपीएफ पर […]

नयी दिल्ली : श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमाओं पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि वित्त मंत्रालय जल्द ही करेगा और इसको लेकर कोई मतभेद नहीं है. दत्तात्रेय ने कहा, ‘श्रम मंत्रालय तथा वित्त मंत्रालय (की राय) एक सी है. ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर पर कोई मतभेद नहीं है. यह प्रक्रिया में है और हम इसे व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ायेंगे.’

उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ के शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी मंडल (सीबीटी) ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ जमाओं पर 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दी है. यह चार साल में सबसे कम ब्याज है.

मंत्री के इस आश्वासन को इस लिहाज से राहत माना जा रहा है क्योंकि रपटों के अनुसार वित्त मंत्रालय चाहता है कि श्रम मंत्रालय ईपीएफ ब्याज दर को अन्य लघु बचत योजनाओं के अनुरुप बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >