नोटबंदी के बाद 1061 छापों में 4 हजार करोड़ रुपये कालाधन जब्‍त

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद देशभर में कालाधन पकड़ने के लिए आयकर विभाग द्वारा मारे गये 1,000 से ज्यादा छापों में कुल 4,313 करोड़ रुपये से ज्यादा का कालाधन पकड़ा गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 29 दिसंबर तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार आयकर विभाग ने अपने सभी छापों में कुल 4,313.79 करोड़ […]

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद देशभर में कालाधन पकड़ने के लिए आयकर विभाग द्वारा मारे गये 1,000 से ज्यादा छापों में कुल 4,313 करोड़ रुपये से ज्यादा का कालाधन पकड़ा गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 29 दिसंबर तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार आयकर विभाग ने अपने सभी छापों में कुल 4,313.79 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है और 554.6 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किये हैं.

सूत्रों ने बताया कि आठ नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद विभाग ने संदिग्ध कर चोरी के मामलों को पकड़ने के लिये देशभर में 1061 छापे मारे. इसके अलावा कर चोरी और हवाला गतिविधियों को लेकर विभाग ने विभिन्न इकाइयों को 5,058 नोटिस भी जारी किये हैं.उन्‍होंने बताया कि इन छापों में विभाग ने 106.89 करोड़ रुपये की नयी मुद्रा (अधिकतर 2000 रुपये के नोट) और 91.99 करोड़ रुपये के आभूषण इत्यादि भी जब्त किये हैं. इस प्रकार आयकर विभाग ने 29 दिसंबर तक कुल 4,313.79 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी है.

आयकर विभाग ने पकड़े गये मामलों में से 487 मामलों को दूसरी सहायक एजेंसियों केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को भी भेजे हैं ताकि ये एजेंसियां वित्तीय अपराध जैसे कि मनी लांड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति जैसे मामलों की जांच कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >