8th Pay Commission की सिफारिशें लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को होगा लाखों का नुकसान, समझें पूरा गणित

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग सिर्फ सैलरी बढ़ने की खबर नहीं है. असली सवाल यह है कि नई सैलरी कब से मिलेगी? क्योंकि अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में कुछ महीने की भी देरी हुई, तो इसका सीधा असर कर्मचारियों की जेब पर पड़ सकता है.

खास बात यह है कि कर्मचारी जिस वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं, उसका पूरा हिस्सा एरियर के रूप में वापस मिलना ज़रूरी नहीं है. इसका मतलब है कि सिर्फ वेतन कितना बढ़ेगा, यही नहीं, बल्कि बढ़ा हुआ वेतन कब से मिलेगा, यह भी महत्वपूर्ण है. सिफारिशें अगर देर से लागू हुईं तो बेसिक पे पर तो एरियर मिल जाएगा, लेकिन अलाउंस खासकर डीए (DA) पर एरियर देना संभव नहीं होगा, जिसकी वजह से कर्मचारियों को लाखों का नुकसान हो सकता है. आइए समझते हैं इसका पूरा गणित.

मई 2027 से दिसंबर 2027 तक खिसका तो कितना नुकसान?

8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था और उसे अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. ऐसे में आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक आने की संभावना है. इसके बाद सरकार को रिपोर्ट की समीक्षा और सिफारिशों को लागू करने में चार से छह महीने और लग सकते हैं. अब यहीं से कर्मचारियों के लिए चिंता की बात शुरू होती है. mint में छपी खबर के अनुसार उपलब्ध अनुमान के मुताबिक अगर नई व्यवस्था मई 2027 में लागू होती है तो लेवल-3 कर्मचारी के लिए अनुमानित एरियर का आंकड़ा करीब 1.88 लाख रुपए हो सकता है. लेकिन अगर यही लागू होने की तारीख दिसंबर 2027 तक पहुंच जाती है तो यह आंकड़ा करीब 2.67 लाख रुपए हो जाता है. लेवल-6 के मामले में मई 2027 का अनुमानित आंकड़ा करीब 2.44 लाख रुपए जबकि दिसंबर 2027 में यह करीब 3.46 लाख बताया गया है.

असली पेच DA, HRA और TPTA में फंसेगा

वेतन आयोग की चर्चा में सबसे ज्यादा ध्यान फिटमेंट फैक्टर और बेसिक पे पर रहता है. लेकिन कर्मचारियों की जेब में हर महीने आने वाली रकम में DA, HRA और Transport Allowance भी अहम भूमिका निभाते हैं. इन भत्तों का नियम बेसिक पे के एरियर से अलग है. उपलब्ध इनपुट के मुताबिक DA पहले से हर छह महीने में महंगाई के हिसाब से संशोधित होता रहता है. इसलिए इसे वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ उसी तरह पिछली तारीख से भुगतान करने का सवाल नहीं उठता. HRA और TPTA भी आमतौर पर नई दरों के हिसाब से पीछे की तारीख से नहीं मिलते. मतलब साफ है कि वेतन आयोग लागू होने में देरी से कर्मचारियों को नुकसान होगा, जिसकी भरपाई वे नहीं कर पाएंगे.

2.1 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

दिए गए अनुमान में 2.1 गुना फिटमेंट फैक्टर मानकर गणना की गई है. इसके मुताबिक लेवल-3 का मौजूदा बेसिक पे 21,700 रुपए से बढ़कर करीब 45,570 रुपए और लेवल-6 का 35,400 से बढ़कर करीब 74,340 रुपए हो सकता है. HRA और TPTA में भी इसी आधार पर बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. लेकिन ध्यान रहे, ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं. फिटमेंट फैक्टर और नए भत्तों की दरों पर अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और उसके बाद सरकार के निर्णय से होगा.

लाखों कर्मचारियों के लिए क्यों जरूरी है सिफारिशें लागू होने की तारीख?

अगर लागू होने की तारीख मई से दिसंबर 2027 तक खिसकती है तो लेवल 3 से 6 के कर्मचारियों के मामले में संभावित वित्तीय अंतर करीब 80 हजार से 1 लाख रुपए तक बताई गई है. यही वजह है कि 8वें वेतन आयोग के मामले में कर्मचारियों की नजर सिर्फ इस बात पर नहीं है कि वेतन कितना बढ़ेगा? बल्कि इस सवाल पर भी है कि बढ़ा हुआ वेतन आखिर किस तारीख से मिलेगा? क्योंकि कागज पर कुछ महीनों की देरी भले छोटी लगे, लेकिन कर्मचारी की जेब में इसका असर हजारों नहीं, लाखों रुपये तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें :Nepal Flood Updates : अबतक 469 लोगों को लील चुकी है नेपाल की बाढ़, 1000 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >