भारत ने पांच देशों से रबड़ के सस्ते आयात को लेकर डंपिंग जांच शुरू की

नयी दिल्ली : भारत ने रिलायंस इंडस्टरीज की शिकायत पर कोरिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और सिंगापुर द्वारा खास प्रकार के रबड़ की कथित डंपिंग की जांच शुरू की है. इस कदम का मकसद क्षेत्र में घरेलू कंपनियों के हितों का संरक्षण करना है. वाणिज्य मंत्रालय की इकाई डंपिंग रोधी और संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) […]

नयी दिल्ली : भारत ने रिलायंस इंडस्टरीज की शिकायत पर कोरिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और सिंगापुर द्वारा खास प्रकार के रबड़ की कथित डंपिंग की जांच शुरू की है. इस कदम का मकसद क्षेत्र में घरेलू कंपनियों के हितों का संरक्षण करना है. वाणिज्य मंत्रालय की इकाई डंपिंग रोधी और संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) ने इन देशों में ‘पालीबुटाडीन रबड़’ के आयात की जांच शुरू की है. एक अधिसूचना में डीजीएडी ने कहा कि उसे प्रथम दृष्ट्या चीन से उत्पाद की डंपिंग के साक्ष्य मिले हैं.

अधिसूचना के अनुसार प्राधिकरण ने इन पांच देशों से उत्पाद की कथित डंपिंग की जांच शुरू की है. इसका मकसद कथित डंपिंग की मात्रा और उसके प्रभाव का आकलन तथा जरुरत के मुताबिक डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करना है. जांच की अवधि अप्रैल 2015 से मार्च 2016 है. हालांकि जांच में पिछले तीन साल 2012-15 के आंकड़े भी शामिल किये जाएंगे ताकि नुकसान का पता लगाया जा सके.

‘पालीबुटाडीन रबड़’ का उपयोग टायर बनाने में किया जाता है. साथ ही इसका उपयोग गोल्फ बॉल, विभिन्न प्रकार के लचीले सामान आदि में किया जाता है. रिलायंस इंडस्टरीज ने प्राधिकरण के पास डंपिंग रोधी जांच शुरू करने का आवेदन किया था. भारत विभिन्न देशों से सस्ते आयात से निपटने के लिये पहले ही कई उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >