शेयर बाजार की ‘मिरेकल’ रिकवरी: 2% गिरने के बाद संभला बाजार, IT शेयरों ने मचाया कमाल

Stock Market: ट्रंप की धमकी और कच्चे तेल में 8% के उछाल के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सुबह धड़ाम हुए, लेकिन क्लोजिंग तक रिकवरी ने सबको हैरान कर दिया. जानिए IT सेक्टर की तेजी और गोल्ड-सिल्वर की गिरावट का पूरा गणित.

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद डरावनी रही. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयानों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में 2% तक टूट गए थे. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, बाजार में ‘शॉर्ट कवरिंग’ (बिकवाली के बाद फिर से खरीदारी) देखने को मिली. ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद निफ्टी 22,700 के पार बंद होने में सफल रहा. हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार है, बाजार में ऐसी ही उठापटक जारी रहेगी.

बाजार की हलचल के 3 बड़े कारण

ट्रंप की धमकी और शुरुआती क्रैश: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर “बेहद कड़ा प्रहार” करने की नई धमकी के बाद निवेशक घबरा गए. शुरुआती सत्र में चौतरफा बिकवाली हुई.

कच्चे तेल में आग: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 8% उछलकर 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गईं. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है, जिसका असर ऑटो और ऑयल-गैस सेक्टर के शेयरों पर दिखा.
IT सेक्टर बना ‘संकटमोचक’: जब हर तरफ लाल निशान था, तब IT सेक्टर इकलौता ऐसा सेक्टर था जो मजबूती से खड़ा रहा. निफ्टी IT इंडेक्स 2.60% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसने बाजार को सहारा दिया.

सेक्टर का हाल: कहां रही तेजी, कहां मंदी?

  • टॉप गेनर्स (Top Gainers): IT सेक्टर के साथ-साथ मेटल (0.39%) और FMCG (0.21%) में हल्की खरीदारी रही.
  • टॉप लूजर्स (Top Losers): कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की मार ऑटो (-0.62%), ऑयल एंड गैस (-0.79%) और सरकारी बैंकों (PSU Banks) पर पड़ी.
  • एशियाई बाजारों का हाल: भारत के उलट, बाकी एशियाई बाजारों में कोहराम मचा रहा. जापान का निक्केई 2.73% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.67% तक टूट गया.

Also Read: तेल कंपनियों पर ‘जंग’ की मार: पेट्रोल पर ₹24 और डीजल पर ₹104 का घाटा, फिर भी दाम नहीं बढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >