नयी दिल्ली : बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है. आज रात से पेट्रोल और डीजल महंगा हो जाएगा. पेट्रोल में जहां 83 पैसे और डीजल में 1.26 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. नयी दरें सोमवार आधी रात से लागू हो जाएगी.
इस वर्ष डीजल में जहां छठी बार बढ़ोतरी की गयी है वहीं पेट्रोल में चौथी बार. पिछली बार 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में 1.06 रुपये और डीजल में 2.94 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी. इससे पहले 4 अप्रैल को पेट्रोल 2.19 रुपये और डीजल 98 पैसे महंगा हुआ था.
