आर्थिक वृद्धि दर का लक्ष्य घटाकर 6.5% कर सकता है चीन

बीजिंग : नरमी के दौर से गुजर रहा चीन अपनी 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-20) में वार्षिक आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य मौजूदा सात प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर सकता है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ से जुडे अखबार ‘इकोनामिक इन्फार्मेशन’ में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि चीन अगले पांच वर्ष के लिए अपने […]

बीजिंग : नरमी के दौर से गुजर रहा चीन अपनी 13वीं पंचवर्षीय योजना (2016-20) में वार्षिक आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य मौजूदा सात प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर सकता है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ से जुडे अखबार ‘इकोनामिक इन्फार्मेशन’ में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि चीन अगले पांच वर्ष के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का लक्ष्य घटाकर 6.5 प्रतिशत कर सकता है जो इस साल के लिए तय लक्ष्य सात प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य से भी कम है.

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने अनुमान जताया था कि चीन की वृद्धि इस साल घटकर 6.8 प्रतिशत और 2016 में 6.3 प्रतिशत रह जाएगी जो 2014 में 7.3 प्रतिशत थी. राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अध्यक्षता वाली चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की शीर्ष निर्णायक संस्था सीपीसी की महापरिषद की बैठक के बाद 6.5 प्रतिशत के नये लक्ष्य की घोषणा की जा सकती है. 13वीं पंचवर्षीय योजना तय करने के लिए महापरिषद की बैठक 26-29 अक्तूबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >