Government Schemes For Farmers: देश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस बार सरकार ने 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए हैं. बता दें कि इस योजना के जरिए पात्र किसानों को साल भर में 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान के अलावा भी ऐसी कई योजनाएं हैं जो किसानों की किस्मत बदल सकती हैं?
पाइप लाइन योजना
सिंचाई को और भी आसान बनाने के लिए सरकार पाइप लाइन योजना पर जोर दे रही है. अक्सर देखा जाता है कि खुले नालों से पानी ले जाने में काफी बर्बादी होती है. राज्य सरकारों के कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को पाइप खरीदने के लिए सब्सिडी दी जाती है. पाइप के जरिए पानी ले जाने से कम पानी में ज्यादा जमीन की सिंचाई संभव हो पाती है और समय की भी बचत होती है.
PM कुसुम योजना मुफ्त बिजली और सिंचाई की सुविधा
खेती में सिंचाई का खर्चा कम करने के लिए सरकार ‘पीएम कुसुम योजना’ चला रही है. इसका मकसद किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है.इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पंप लगाने के लिए भारी सब्सिडी दी जाती है. इससे न सिर्फ सिंचाई का खर्च जीरो हो जाता है, बल्कि किसान अतिरिक्त बिजली बनाकर उसे बेच भी सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए किसान इसकी आधिकारिक वेबसाइट (pmkusum.mnre.gov.in) पर जा सकते हैं.
PM किसान मानधन योजना
यह स्कीम छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह एक पेंशन योजना है जिसमें 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के किसान जुड़ सकते हैं. इसमें उम्र के हिसाब से आपको हर महीने मात्र 55 रुपये से 200 रुपये तक जमा करने होते हैं. जब किसान की उम्र 60 साल हो जाएगी, तो सरकार उसे हर महीने 3,000 रुपये की फिक्स्ड पेंशन देगी. इससे बुढ़ापे में किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Also Read: SBI ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाई
