मारुति ने लांच की प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस, कीमत 8.34 लाख रुपये

नयी दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने आज अपना प्रीमियम क्रॉसओवर वाहन एस-क्रॉस लांच किया जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 8.34 लाख रुपये से 13.74 लाख रुपये के बीच है. कंपनी और इसके आपूर्तिकर्ताओं ने इस वाहन के विकास में चार साल के दौरान 600 करोड रुपये से अधिक का निवेश किया है. […]

नयी दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने आज अपना प्रीमियम क्रॉसओवर वाहन एस-क्रॉस लांच किया जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 8.34 लाख रुपये से 13.74 लाख रुपये के बीच है. कंपनी और इसके आपूर्तिकर्ताओं ने इस वाहन के विकास में चार साल के दौरान 600 करोड रुपये से अधिक का निवेश किया है. कंपनी के प्रबंध निदेशक व सीइओ केनिचि आयुकावा ने यहां बताया, ‘भारत में ग्राहकों का एक ऐसा वर्ग है जो अपने वाहन में ताकत और निष्पादन के अलावा आराम भी चाहता है.

इस भावना के साथ हम एस-क्रॉस पेश कर रहे हैं. एस-क्रॉस केवल डीजल इंजन के साथ 1600 सीसी व 1300 सीसी इंजन क्षमता के विकल्पों में उपलब्ध होगा. कंपनी का यह वाहन हुंदै के एसयूवी क्रेटा और रेनो के लोकप्रिय एसयूवी डस्टर से मुकाबला करेगा. एस-क्रॉस की बिक्री कंपनी के नेक्सा शोरुमों के जरिए की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >