इटीएफ में हर महीने लगभग 410 करोड रुपये निवेश करेगा इपीएफओ

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने मौजूदा वित्त वर्ष में एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (इटीएफ) में हर महीने 410 करोड रुपये निवेश करने का फैसला किया है. इपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘इपीएफओ मौजूदा वित्त वर्ष में हर महीने इटीएफ में लगभग 410 करोड रुपये निवेश कर […]

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने मौजूदा वित्त वर्ष में एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (इटीएफ) में हर महीने 410 करोड रुपये निवेश करने का फैसला किया है. इपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘इपीएफओ मौजूदा वित्त वर्ष में हर महीने इटीएफ में लगभग 410 करोड रुपये निवेश कर सकता है.

संगठन की हर महीने अपनी बढती जमाओं का पांच प्रतिशत निवेश करने की योजना है.’ मौजूदा समय में इपीएफओ की जमा में औसतन मासिक वृद्धि 8200 करोड रुपये होती है. इसका पांच प्रतिशत लगभग 410 करोड रुपये बनता है.

इपीएफओ के शीर्ष निर्णयक निकाय केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (सीबीटी) ने शेयर बाजारों में निवेश शुरू करने का फैसला मार्च में किया था. इसी शुरुआत इस वित्त वर्ष में इटीएफ में निवेश के साथ की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >