Renault की एमपीवी लॉजी प्रीमियम Launch, कीमत 12 से 13 लाख रुपये

नयी दिल्ली : फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो ने आज भारतीय बाजार में कार के प्लेटफार्म पर विकसित अपनी मल्टी पर्पस वेहिकल (एमपीवी) ‘लॉजी’ पेश की. दिल्ली के के शोरुम में इसकी कीमत 11.9 लाख से 12.29 लाख रुपये के बीच है. रेनो लॉजी प्रीमियम के दो संस्करण- लॉजी आरएक्सजेड 110पी (आठ सीट) और लॉजी […]

नयी दिल्ली : फ्रांसीसी वाहन विनिर्माता कंपनी रेनो ने आज भारतीय बाजार में कार के प्लेटफार्म पर विकसित अपनी मल्टी पर्पस वेहिकल (एमपीवी) ‘लॉजी’ पेश की. दिल्ली के के शोरुम में इसकी कीमत 11.9 लाख से 12.29 लाख रुपये के बीच है. रेनो लॉजी प्रीमियम के दो संस्करण- लॉजी आरएक्सजेड 110पी (आठ सीट) और लॉजी आरएक्सजेड 110पी (सात सीट) पेश किये गये हैं.

इनमें 1.5 लीटर क्षमता का के9के (कामन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन लगाया गया है. रेनो इंडिया के भारतीय कारोबार के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा ‘लॉजी प्रीमियम स्टेपवे संस्करण पेश कर हमने नव-प्रवर्तन की प्रक्रिया को बरकरार रखा है.’

उन्होंने कहा कि यह भारत की पहली क्रासओवर (कार के प्लेटफार्म पर विकसित बहु उद्येशीय वाहन) एमपीवी है. पिछले साल देश में रेनो का बाजार दो प्रतिशत से थोडा ही अधिक था और इसने इस साल नौ अप्रैल को लॉजी के साथ एमपीवी खंड में प्रवेश किया है. इनमें एंटी-लाक ब्रेक, ब्रेक एसिस्ट, डायवर और यात्रियों के लिए एयरबैग, पीछे वायपर और डीफागर, पीछे पार्किंग का सेंसर, पीछे देखने का कैमरा, सेट्रल लाकिंग, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडो शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >