कांग्रेस ने कहा, रुपये की विनिमय दर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उम्र से आगे निकल गयी

नयी दिल्ली : डालर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है.अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 64.03 रुपये प्रति डालर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि भारतीय रुपये का मूल्य उनकी उम्र से भी ज्यादा हो […]

नयी दिल्ली : डालर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है.अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 64.03 रुपये प्रति डालर पर पहुंचने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि भारतीय रुपये का मूल्य उनकी उम्र से भी ज्यादा हो गया है.

पार्टी के प्रवक्ता अजय माकन ने यह टिप्पणी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रेस वार्ता के दौरान की. हालांकि माकन ने इस संबंध में टिप्पणी करने से परहेज किया कि रुपये की विनिमय दर भाजपा के 87 वर्षीय दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी के स्तर पर पहुंचती दिख रही है.
उल्लेखनीय है कि अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज बैंकों एवं आयात कों की ओर से डालर मांग बढने और विदेशी पूंजी निकासी के कारण रुपये की विनिमय दर 64.05 रुपये प्रति डालर पर आ गयी थी. इससे पहले डालर के मुकाबले रपया 63.92 रुपयेप्रति डालर पर पहुंच गया था. हालांकि बाद में बैंकों एवं निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने के कारण यह आठ पैसे अथवा 0.13 फीसद सुधर कर 63.78 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >