ATF की कीमतों में उछाल, 1 अप्रैल से हवाई सफर होगा महंगा

ATF Price Hike: देश में विमान फ्यूल के दाम 2 लाख रुपये के पार पहुंच गए हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण तेल संकट गहराया है. जानें क्या एयरलाइंस अब टिकट के दाम बढ़ाने वाली हैं.

ATF Price Hike: अगर आप आने वाले दिनों में फ्लाइट से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए. 1 अप्रैल 2026 से देश के बड़े शहरों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक तेल संकट गहरा गया है, जिसका सीधा असर अब आपकी हवाई यात्रा पर पड़ने वाला है. 

किराये पर कितना असर पड़ेगा?

दिल्ली में ATF की कीमत पिछले महीने के 96,638 रुपये प्रति किलोलीटर (kL) से बढ़कर अब 1,04,927 रुपये हो गई है. विमान कंपनियों के कुल खर्च का लगभग 40% हिस्सा फ्यूल पर ही खर्च होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) द्वारा संशोधित दरों के बाद एयरलाइंस टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

शहरों में नई कीमतें एक नजर में:

शहरनई कीमत (₹/kL)पुरानी कीमत (₹/kL)बढ़ोत्तरी (₹)
दिल्ली1,04,92796,638.148,288.86
मुंबई98,24790,451.877,795.13
कोलकाता1,09,45099,587.149,862.86
चेन्नई1,09,8731,00,280.499,592.51

यहां देखें इस खबर से जुड़ी ANI की एक्स पोस्ट:

क्या देश में फ्यूल की कमी है?

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्पष्ट किया है कि कीमतों में उछाल के बावजूद देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने राज्यसभा में बताया कि भारत के पास अगले 60 दिनों का पर्याप्त स्टॉक है. भारत अपनी जरूरत का आधा ATF खुद इस्तेमाल करता है और आधा एक्सपोर्ट करता है, इसलिए सप्लाई रुकने का कोई खतरा फिलहाल नहीं है. 

यहां देखें इस खबर से जुड़ी ANI द्वारा शेयर की हुई सरकार की ऑफिसियल स्टेटमेंट:

सरकार कीमतें घटाने के लिए क्या कर रही है?

आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार अब राज्यों से बातचीत कर रही है. सरकार राज्यों से VAT (Value Added Tax) कम करने की अपील कर सकती है. इसके अलावा, तेल कंपनियों के साथ मिलकर ‘क्रैक स्प्रेड’ (रिफाइनिंग मार्जिन) को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है. युद्ध की वजह से यह मार्जिन 70 डॉलर प्रति बैरल पार कर गया है, जिसे सरकार 10 डॉलर-22 डॉलर के बीच सीमित करना चाहती है ताकि कीमतें स्थिर हो सकें. 

ये भी पढ़ें: महंगाई का झटका: आज से ₹195 महंगा हुआ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर, जानें ताजा कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >