नए फाइनेंशियल ईयर का आगाज, जानें आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 1 April 2026: 1 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं. जानिए प्रमुख शहरों की नई कीमतें और उनमें आज क्या बदलाव हुए.

Petrol Diesel Price Today 1 April 2026: नए फाइनेंसियल ईयर की शुरुआत हो चुकी है और हर आम आदमी की नजर सबसे पहले तेल की कीमत पर है. आज यानी 1 अप्रैल 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि आज आपको अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे.

क्या आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है?

आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली में भी दाम कल के जैसे 94.77 रुपये ही बने हुए हैं. हालांकि, नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल के दाम में लगभग 26 से 28 पैसे की बढ़त देखी गई है. बिहार के पटना में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट टेबल 1 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.41-0.04
दिल्ली₹94.770.00
चेन्नई₹100.800.00
बैंगलोर₹102.920.00
गुरुग्राम₹95.65+0.26
नोएडा₹95.16+0.28
पटना₹105.23-0.35
मुजफ्फरपुर₹106.07+0.06
गया₹105.94-0.34
भागलपुर₹106.210.00
रांची₹98.20+0.34
धनबाद₹97.890.00
देवघर₹97.68-0.01
जमशेदपुर₹98.03+0.05
भोपाल₹106.52-0.11

डीजल के दाम आज बढ़े या घटे?

डीजल की बात करें तो मुंबई में आज कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में यह 87.67 रुपये पर टिका हुआ है. पेट्रोल की ही तरह डीजल भी नोएडा और गुरुग्राम में महंगा हुआ है. झारखंड की राजधानी रांची में डीजल के दाम में 35 पैसे की बढ़त हुई है, जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल में 10 पैसे की मामूली कटौती देखने को मिली है. 

डीजल रेट टेबल 1 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
दिल्ली₹87.670.00
चेन्नई₹92.390.00
बैंगलोर₹90.990.00
गुरुग्राम₹88.10+0.25
नोएडा₹88.31+0.33
पटना₹91.49-0.33
मुजफ्फरपुर₹92.25+0.05
गया₹92.15-0.33
भागलपुर₹92.390.00
रांची₹92.97+0.35
धनबाद₹92.640.00
देवघर₹92.39-0.01
जमशेदपुर₹92.78+0.05
भोपाल₹91.89-0.10

क्यों बदलती हैं हर दिन तेल की कीमतें?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों पर निर्भर करती हैं.  इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती, रिफाइनिंग का खर्च और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (VAT और Excise Duty) की वजह से हर शहर में रेट अलग-अलग होते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: नए फाइनेंसियल ईयर में सोना-चांदी हुए और भी महंगे, जानें आज के ताजा रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >