आज से बदल गए नियम, 1 अप्रैल 2026 से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए 9 बड़े बदलाव

Rules Change: आज से यानि 1 अप्रैल 2026 से देश में 10 महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें ₹12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, रेलवे टिकट रिफंड की समय सीमा में बदलाव, FASTag एनुअल पास की कीमतों में बढ़ोतरी और पैन कार्ड के लिए नए दस्तावेजी नियम शामिल हैं. साथ ही, कॉमर्शियल सिलेंडर और नई गाड़ियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है.

Rules Change: नए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की शुरुआत के साथ आज यानी 1 अप्रैल से कई अहम नियम लागू हो गए हैं. सरकार और विभिन्न विभागों ने नीतियों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ेगा. कहीं टैक्स में राहत है तो कहीं खर्च बढ़ने वाला है. आइए जानते हैं आज से लागू हुए 9 बड़े बदलाव.

  1. नई टैक्स व्यवस्था लागू: अब नई टैक्स रिजीम पूरी तरह प्रभावी हो गई है. सैलरीड लोगों के लिए ₹12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री होगी (सेक्शन 87A के तहत), जबकि अन्य के लिए यह सीमा ₹12 लाख तय की गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  2. TDS के नए फॉर्म लागू: आज से TDS के लिए फॉर्म 16/16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू हो गए हैं. इनमें टैक्स की जानकारी ज्यादा विस्तार से मिलेगी, जिससे ITR फाइल करना आसान होगा.
  3. PNB ATM से कैश निकालने की लिमिट घटी: पंजाब नेशनल बैंक ने ATM निकासी की सीमा घटा दी है. अब क्लासिक कार्ड से ₹25,000 और प्लेटिनम कार्ड से ₹50,000 तक ही कैश निकाला जा सकेगा.पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  4. पैन कार्ड नियम सख्त: अब पैन कार्ड बनवाने या जन्मतिथि अपडेट करने के लिए आधार मान्य नहीं होगा. इसके लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया गया है.पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  5. रेलवे रिफंड नियम बदला: ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर अब रिफंड के लिए कम से कम 8 घंटे पहले आवेदन करना होगा. हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक मिलती रहेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  6. FASTag हुआ महंगा: FASTag एनुअल पास अब महंगा हो गया है. ₹3,000 की जगह अब ₹3,075 देने होंगे, जो 200 यात्राओं के लिए मान्य रहेगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  7. टोल प्लाजा पर कैश पूरी तरह बंद: आज से देशभर के टोल प्लाजा पर कैश भुगतान खत्म कर दिया गया है. अब सिर्फ FASTag या UPI से ही पेमेंट होगा.पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  8. गैस सिलेंडर और ATF के नए दाम: आज सुबह 6 बजे से LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) की नई कीमतें लागू हो गई हैं. इससे रेस्टोरेंट में खाना और हवाई सफर महंगा हो सकता है.
  9. गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी: ऑटो कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम 2-3% तक बढ़ा दिए हैं. जिनका बिल 31 मार्च तक नहीं कटा, उन्हें अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी.खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: अब सिम कार्ड की तरह पोर्ट होगा आपका खाता, RBI ला रहा है बैंक अकाउंट पोर्टेबिलिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >