जयपुर में कारखाना बंद करेगी वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी बोश

नयी दिल्ली : वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी बोश ने श्रमिक अशांति के चलते अपने जयपुर कारखाने में बंदी की घोषणा कर दी है. बोश लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी प्रबंधन ने अपने जयपुर कारखाने में बंदी का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि श्रमिक यूनियन 19 मार्च […]

नयी दिल्ली : वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी बोश ने श्रमिक अशांति के चलते अपने जयपुर कारखाने में बंदी की घोषणा कर दी है.
बोश लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी प्रबंधन ने अपने जयपुर कारखाने में बंदी का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि श्रमिक यूनियन 19 मार्च 2015 से ‘अवैध रूप से काम धीमा करो’ आंदोलन चला रही है जिस कारण उत्पादन 70 प्रतिशत तक घट गया है.
कंपनी के अनुसार इसके अलावा यूनियन दो अप्रैल 2015 से अवैध भूख हडताल पर भी है. कंपनी का कहना है कि इसका ग्राहकों को आपूर्ति पर असर नहीं होगा.
उल्लेखनीय है कि कंपनी के जयपुर व बेंगलुरु कारखाने में श्रमिक अशांतिका मुद्दा रहा है. श्रमिक वेतनमान संबंधी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >