यूएई में उंटनी के दूध की आइसक्रीम लांच

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक प्रमुख डेयरी उत्पादक ने यहां उंटनी के दूध की आइसक्रीम व दूध पाउडर पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इस तरह के उत्पाद पेश करने वाली वह दुनिया की पहली कंपनी है. अल आइन डेयरी यूएई में कुछ चुनिंदा आउटलेट्स में ‘कैमलेट’ ब्रांड नाम से […]

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक प्रमुख डेयरी उत्पादक ने यहां उंटनी के दूध की आइसक्रीम व दूध पाउडर पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इस तरह के उत्पाद पेश करने वाली वह दुनिया की पहली कंपनी है. अल आइन डेयरी यूएई में कुछ चुनिंदा आउटलेट्स में ‘कैमलेट’ ब्रांड नाम से उपलब्ध हैं. अल आइन डेयरी के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला सैफ अल दरमाकी ने कहा कि यह अल आइन डेयरी ही नहीं यूएई के इतिहास की एक बडी उपलब्धि है.’ यह आइसक्रीम छह स्वादों में उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >