हुंदै अगले महीने पेश करेगी ''i20 Active''

नयी दिल्ली : कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै अगले महीने अपना नया क्रॉसओवर मॉडल आई-20 एक्टिव को भारत में पेश करेगी. कंपनी के इस मॉडल की यह वैश्विक लांचिंग होगी. देश में 5 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी नये मॉडल ला रही है. हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में […]

नयी दिल्ली : कोरियाई वाहन कंपनी हुंदै अगले महीने अपना नया क्रॉसओवर मॉडल आई-20 एक्टिव को भारत में पेश करेगी. कंपनी के इस मॉडल की यह वैश्विक लांचिंग होगी. देश में 5 लाख वाहनों की बिक्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी नये मॉडल ला रही है.

हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘जर्मनी के रसेलशेइम स्थित डिजाइन केंद्र में डिजाइन की गई आई-20 एक्टिव को मार्च, 2015 में भारतीय बाजार के जरिए वैश्विक बाजार में पेश किया जाएगा. कंपनी ने कहा कि एसयूवी जैसी दिखने वाली इस कार में कई नयी खूबियां होंगी.

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी सेडान कार वरना का अद्यतन संस्करण पेश किया था जिसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 12.19 लाख रुपये तक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >