भारतीय बाजारों में मर्सीडीज ने उतार 42.9 लाख रुपये में C-Class का डीजल संस्करण

नयी दिल्ली : जर्मनी वाहन कंपनी मर्सीडीज बेंज ने आज अपनी सी-क्लास सेडान का डीजल संस्करण पेश किया. इसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 42.9 लाख रुपये है. मर्सीडीज बेंज ने एक बयान में कहा है कि सी क्लास के डीजल संस्करण में दो रूप पेश किए हैं. सी 220 सीडीआई स्टाइल की दिल्ली में कीमत […]

नयी दिल्ली : जर्मनी वाहन कंपनी मर्सीडीज बेंज ने आज अपनी सी-क्लास सेडान का डीजल संस्करण पेश किया. इसकी दिल्ली शोरुम में कीमत 42.9 लाख रुपये है. मर्सीडीज बेंज ने एक बयान में कहा है कि सी क्लास के डीजल संस्करण में दो रूप पेश किए हैं.

सी 220 सीडीआई स्टाइल की दिल्ली में कीमत 39.9 लाख रुपये और सी 220 सीडीआई एडवांटेज की कीमत 42.9 लाख रुपये है. इसके साथ ही कंपनी ने सी क्लास का उत्पादन चाकन (पुणे) संयंत्र में शुरू कर दिया है.

कंपनी ने अपने चाकन कारखाने की क्षमता बढाकर 20,000 इकाई सालाना कर दी है. कंपनी के नये कारखाने से उत्पादन 2015 में शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >