नये कोष प्रबंधकों की नियुक्ति के लिए 9 दिसंबर को टेंडर जारी करेगा ईपीएफओ

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाला ईपीएफओ नए कोष प्रबंधकों की नियुक्ति के लिए नौ दिसंबर को निविदा जारी करेगा. इन कोष प्रबंधकों की नियुक्ति एक अप्रैल, 2015 से तीन साल के लिए की जाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कोष प्रबंधकों की नियुक्ति के लिए नौ दिसंबर को विभिन्न राष्ट्रीय दैनिक […]

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाला ईपीएफओ नए कोष प्रबंधकों की नियुक्ति के लिए नौ दिसंबर को निविदा जारी करेगा. इन कोष प्रबंधकों की नियुक्ति एक अप्रैल, 2015 से तीन साल के लिए की जाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कोष प्रबंधकों की नियुक्ति के लिए नौ दिसंबर को विभिन्न राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

बोलीकर्ता निविदा जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपनी बोलियां जमा कर सकते हैं.’ ईपीएफओ छह लाख करोड रुपये से अधिक के कोष का प्रबंधन करता है. अधिकारी ने कहा कि 29 दिसंबर को यहां ईपीएफओ के मुख्यालय में बोली पूर्व सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और इच्छुक पक्ष 27 दिसंबर तक इस संबंध में अपनी सहमति भेज सकते हैं.

बोलीकर्ता इस सम्मेलन में स्पष्टीकरण मांग सकते हैं और नियम व शर्तों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं. वर्तमान में, ईपीएफओ के कोष का प्रबंधन एसबीआई, एचएसबीसी एएमसी, रिलायंस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज प्राइमरी डीलरशिप द्वारा किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >