2000 का नोट दो, 2100 का सामान लो! इस ऑफर ने सोशल मीडिया को हिला डाला

Offer on 2000 rupees note – जहां आम आदमी से लेकर दुकानदार और बिजनेसमैन तक अपने 2,000 रुपये के नोट को ठिकाने लगाने की जुगत में हैं, इस आपदा में भी बिजनेस बढ़ाने का अवसर तलाशने वाले दुकानदार का ऑफर पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है. अब कुछ अन्य दुकानदार भी 2000 के नोट को लेकर ऑफर निकाल रहे हैं. देखें-

2000 Rupees Note Offer : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2,000 रुपये के नोट (2000 Rupees Note) को चलन से बाहर करने के फैसले ने सबका सिरदर्द बढ़ा दिया है. यह और बात है कि लोग इस आपदा में भी अवसर तलाश ले रहे हैं. दरअसल, दिल्‍ली के एक दुकानदार ने 2,000 का नोट खपाने और अपना माल बेचने का नायाब ऑफर पेश किया है. ऑफर यह है कि दुकानदार 2,000 रुपये के नोट के बदले अपनी दुकान से 2,100 रुपये का सामान दे रहा है. ऐसे समय में जहां आम आदमी से लेकर दुकानदार और बिजनेसमैन तक अपने 2,000 रुपये के नोट को ठिकाने लगाने की जुगत में हैं, इसके जरिये अपना बिजनेस बढ़ाने का अवसर तलाशने वाले दुकानदार का ऑफर पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है. अब कुछ अन्य दुकानदार भी 2000 के नोट को लेकर ऑफर (Offer on 2000 rupee note) निकाल रहे हैं. आइए देखें-

2000 का नोट दीजिए और 2100 रुपये का सामान पाइए

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें लिखा है- 2000 का नोट दीजिए और 2100 रुपये का सामान पाइए… नीचे दुकान का नाम लिखा है- सरदार ए प्योर मीट शॉप, जीटीबी नगर. सुमित अग्रवाल नाम के यूजर ने यह पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा- अगर आपको लगता है कि आरबीआई स्मार्ट है, तो फिर से सोचिए क्योंकि दिल्ली वाले ज्यादा स्मार्ट हैं. अपनी सेल्स बढ़ाने का क्या इनोवेटिव रास्ता है!

Also Read: 2016 की नोटबंदी से कितना अलग है 2000 रुपये की नोट-बंदी का फैसला? मॉल में भी 2000 के नोट पर बेस्ट डील

पंजाब के एक मॉल का ऑफर भी सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है. ट्विटर पर की गई पोस्ट के अनुसार, पटियाला का वीआरसी सिटी मॉल लोगों को 2000 के नोट के साथ खरीदारी की पेशकश कर रहा है. इसमें कहा गया है कि ग्राहक 2000 के नोट के साथ भी बेस्ट डील और ऑफर्स पा सकते हैं.

ब्रांडेड कपड़ों पर भी 2000 के नोट वाला ऑफर

सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ और विज्ञापन वायरल हो रहे हैं, जिनमें दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए 2000 के नोट पर ऑफर पेश कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक कपड़ा व्यापारी ने ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी पर 2000 का नोट लेने की पेशकश की है. पुष्पांजलि मेंस वियर शॉप का यह ऑफर सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है.

Also Read: Rs 2000 Note: जन धन खाताधारक दो हजार रुपये के कितने नोट जमा करा सकते हैं और कैसे? 2000 के नोट 30 सितंबर तक बदलवा सकते हैं

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2 हजार रुपये को नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला किया है. राहत इस बात की है कि 2,000 रुपये के नोट तुरंत प्रभाव से अवैध नहीं हुए हैं. जिनके पास 2,000 रुपये के नोट हैं, उन्हें 30 सितंबर, 2023 तक इन्हें बदलवाने या बैंक अकाउंट में जमा कराने का समय दिया गया है.

Also Read: PHOTOS: 2000 रुपये के नोट को लेकर आपकी हर शंका यहां होगी दूर, पढ़ें पूरी खबर Also Read: 2000 के नोट के साथ नोटबंदी के बाद ऐसे बदली सभी करेंसी नोटों की डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >