सिर्फ तीन दिन में निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा

नयी दिल्‍ली : कर्मचारी भविष्‍य निधिसंगठन (ईपीएफओ) से अब पैसा निकालना आसान हो जाएगा. दरअसल ईपीएफओ दिसंबर के महीने से भविष्‍य निधि जमा निकासी दावे के लिए ऑनलॉइन सुविधा शुरु करने जा रही है. इससे महज तीन दिन में ही आप अपना ऑनलाइन पीएफ क्‍लेम कर पाएंगे. ईपीएफओ के इस निर्णय से देशभर के करीब […]

नयी दिल्‍ली : कर्मचारी भविष्‍य निधिसंगठन (ईपीएफओ) से अब पैसा निकालना आसान हो जाएगा. दरअसल ईपीएफओ दिसंबर के महीने से भविष्‍य निधि जमा निकासी दावे के लिए ऑनलॉइन सुविधा शुरु करने जा रही है. इससे महज तीन दिन में ही आप अपना ऑनलाइन पीएफ क्‍लेम कर पाएंगे.

ईपीएफओ के इस निर्णय से देशभर के करीब 5 करोड से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. इससे वे सभी लोग जिनका पीएफ या बैंक खाता आधार कार्ड से जुडा हुआ है वे इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. फिलहाल ईपीएफओ के पीएफ अंसधारकों को रिटायरमेंट के बाद पैसे निकालने के लिए कागजी आवेदनकरना पडता है. इस प्रक्रिया में 30 दिन या इससे ज्‍यादा का समय भी लग जाता है. लेकि‍न अब ऑनलाइन क्‍लेम के सिर्फ तीन दिनों में ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी.

सूत्रों के मुताबिक नयी प्रणाली को दिसंबर के मध्‍य तक शरु होगा. ऑनलाइन क्‍लेम पीएफ की निकासी और ट्रांसफर दोनों पर लागू किया जाएगा और इनका निबटारा महज तीन दिनों में कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >