भारत-पाकिस्तान ने की सिंधु जल वार्ता

लाहौर : भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को यहां दूसरे दौर की जल वार्ता की, जिसमें वर्ष 1960 की सिंधु जल संधि के तहत विवादित विषयों पर चर्चा की गयी. पाकिस्तान के सिंधू जल संधि आयुक्त आसिफ बेग मिर्जा ने पाकिस्तान का जबकि के वोहरा ने भारत के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व […]

लाहौर : भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को यहां दूसरे दौर की जल वार्ता की, जिसमें वर्ष 1960 की सिंधु जल संधि के तहत विवादित विषयों पर चर्चा की गयी. पाकिस्तान के सिंधू जल संधि आयुक्त आसिफ बेग मिर्जा ने पाकिस्तान का जबकि के वोहरा ने भारत के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया.

मिर्जा ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्षिक औपचारिक बातचीत रविवार को शुरू हुई और यह 27 अगस्त तक चलेगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने किशनगंगा बांध के निर्माण पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे भारत द्वारा सिंधु जल संधि का खुला उल्लंघन बताया. भारत द्वारा चिनाब नदी पर प्रस्तावित चार अन्य बांध भी संधि का उल्लंघन हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >