क्या है Form 130? नौकरीपेशा लोग अभी जान लें ये नियम

Form 130 Income Tax: इनकम टैक्स विभाग अब Form 16 को हटाकर नया Form 130 लागू कर रहा है. यह डिजिटल फॉर्म आपकी सैलरी और टैक्स कटौती का मुख्य आधार होगा. जानिए क्या है ये Form 130 और यह क्यों जरूरी है.

Form 130 Income Tax: अगर आप नौकरीपेशा हैं या पेंशनभोगी हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 1 अप्रैल 2026 से देश में इनकम टैक्स भरने के नियम पूरी तरह बदलने जा रहे हैं. ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ के लागू होते ही अब आपको अपने दफ्तर से पुराना Form 16 नहीं, बल्कि एक नया Form 130 मिलेगा. सरकार का मकसद टैक्स फाइलिंग को पूरी तरह ऑटोमैटिक और ट्रांसपेरेंट बनाना है.

क्या है नया Form 130 और यह क्यों जरूरी है?

Form 130 एक डिजिटल सर्टिफिकेट है जो आपकी सैलरी, काटे गए टैक्स (TDS) और मिलने वाली छूट (Deductions) का पूरा कच्चा-चिट्ठा होगा. अब तक जो काम Form 16 करता था, वही काम अब और भी बारीकी से Form 130 करेगा. यह इस बात का कानूनी सबूत होगा कि आपकी कंपनी ने आपकी सैलरी से टैक्स काटकर सरकार के पास जमा कर दिया है. खास बात यह है कि इसे अब कोई भी कंपनी हाथ से बनाकर नहीं दे सकेगी, इसे केवल सरकारी TRACES पोर्टल से ही डाउनलोड किया जा सकेगा. 

इस नए फॉर्म में क्या-क्या जानकारियां होंगी?

Form 130 को तीन मुख्य हिस्सों में बांटा गया है ताकि समझना आसान रहे:

  • Part A: इसमें आपकी और आपकी कंपनी की बेसिक जानकारी होगी. 
  • Part B: इसमें साल भर में आपको मिली कुल रकम और उस पर कटे टैक्स का हिसाब होगा. 
  • Part C (Annexures): इसमें दो हिस्से हैं Annexure I नौकरीपेशा लोगों के लिए और Annexure II सीनियर सिटीजंस के लिए. इसमें सेक्शन 392 और 393(1) के तहत टैक्स की पूरी डिटेल होगी. 

Form 130 कब तक मिलेगा और क्या सावधानी रखें?

कंपनियों को यह फॉर्म हर साल 15 जून तक जारी करना होगा. याद रखें, अगर आपको कोई हाथ से बना हुआ या किसी और वेबसाइट का फॉर्म देता है, तो वह मान्य नहीं होगा. इसे केवल TRACES पोर्टल से डाउनलोड करके डिजिटल या मैनुअल साइन के साथ ही दिया जाना अनिवार्य है. अगर फॉर्म में कोई गलती है, तो कंपनी को पहले ‘Form 138’ भरकर सुधार करना होगा, उसके बाद ही आपको सही फॉर्म मिल पाएगा. 

क्या इसे टैक्स रिटर्न भरते समय जमा करना होगा?

बिल्कुल नहीं, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय आपको Form 130 अटैच करने की जरूरत नहीं है. लेकिन, इसे अपने रिकॉर्ड के लिए संभाल कर रखना बहुत जरूरी है. अगर आपने एक साल में दो नौकरियां बदली हैं, तो आपको एक से ज्यादा Form 130 भी मिल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट के नियम, RBI ने सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >