राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की गलती के बाद एपल के CEO टिम कुक ने ट्विटर पर बदला अपना नाम

वॉशिंगटन : एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है. उन्होंने अपने नाम के अंतिम शब्द ‘कुक’ की जगह एपल का इमोजी लगाया है. यह एपल का लोगो है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार्यबल नीति परामर्श बोर्ड की बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए […]

वॉशिंगटन : एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है. उन्होंने अपने नाम के अंतिम शब्द ‘कुक’ की जगह एपल का इमोजी लगाया है. यह एपल का लोगो है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कार्यबल नीति परामर्श बोर्ड की बैठक में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए अमेरिका में बड़ा निवेश करने के लिए कुक की तारीफ की थी और उनको ‘टिम एपल’ नाम से संबोधित किया था. ट्रंप ने गलती से उन्हें ‘टिम एप्पल’ कहा और इसका लोगों ने सोशल साइटों तक पर खुब मजा लिया.

एबीसी न्यूज की रपट के मुताबिक, इसके जवाब में कुक ने बृहस्पतिवार को मजाकिया अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम बदलकर ‘टिम एपल’ कर दिया. उल्लेखनीय है कि ट्रंप उपनाम और ‘गलत नाम का उच्चारण’ करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एमेजन के जेफ बेजोस को ‘जेफ बोजो’ और लॉकहीड मार्टिन के सीईओ मैरिलिन हेसन को ‘मैरिलिन लॉकहीड’ कहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >