एनटीपीसी को दिया जा रहा है घटिया कोयला : पीयूष गोयल

* केंद्रीय ऊर्जा व कोयला मंत्री कोल इंडिया पर लगाया आरोप नयी दिल्ली : कोयले की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी सैंपलिंग के लिए प्रणाली शुरू किये जाने के बाद भी एनटीपीसी के बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया द्वारा भेजे जा रहे कोयले की गुणवत्ता में कई स्तरों पर खामियों का आरोप बिजली मंत्रालय ने लगाया […]

* केंद्रीय ऊर्जा व कोयला मंत्री कोल इंडिया पर लगाया आरोप

नयी दिल्ली : कोयले की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी सैंपलिंग के लिए प्रणाली शुरू किये जाने के बाद भी एनटीपीसी के बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया द्वारा भेजे जा रहे कोयले की गुणवत्ता में कई स्तरों पर खामियों का आरोप बिजली मंत्रालय ने लगाया है.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कोयला और बिजली मंत्रालय एक ही मंत्री पीयूष गोयल के अधीन है. एक आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, यह देखने में आया है कि कोल इंडिया द्वारा थर्ड पार्टी सैंपलिंग शुरू किये जाने के बाद भी कई मामलों में गुणवत्ता के लिहाज से विभिन्न स्तरों पर खामियां पायी गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >