पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 4 अप्रैल को आपके शहर में क्या है तेल का भाव?

Petrol Diesel Price Today 4 April 2026: आज 4 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है. जानें अपने शहर के सटीक रेट्स और समझें कि किन कारणों से आज फ्यूल की कीमतों में बदलाव हुआ है.

Petrol Diesel Price Today 4 April 2026: हर सुबह की तरह आज, 4 अप्रैल 2026 को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज देश के ज्यादातर बड़े शहरों में फ्यूल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ शहरों में कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में तेल किस भाव बिक रहा है. 

क्या है आज पेट्रोल का हाल?

आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, वहीं राजधानी दिल्ली में यह 94.77 रुपये के भाव पर मिल रहा है. नोएडा और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में आज कीमतों में कुछ पैसों की बढ़ोत्तरी देखी गई है.  अगर आप आज टैंक फुल कराने की सोच रहे हैं, तो नीचे दी गई टेबल में अपने शहर का रेट जरूर चेक कर लें. 

पेट्रोल रेट टेबल (4 अप्रैल 2026)

शहरपेट्रोल रेट (प्रति लीटर)बदलाव
दिल्ली₹94.770.00
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹101.060.00
बेंगलुरु₹102.920.00
नोएडा₹94.90+0.13
गुरुग्राम ₹95.650.00
पटना₹105.230.00
मुजफ्फरपुर₹106.45+0.67
गया₹105.940.00
भागलपुर₹106.66+0.45
भोपाल₹106.520.00
रांची₹98.70+0.26
धनबाद₹97.890.00
देवघर₹97.64+0.04
जमशेदपुर ₹97.80-0.18
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों में क्या बदलाव हुआ?

डीजल की बात करें तो आज दिल्ली में यह 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. झारखंड के रांची में डीजल के दाम में 25 पैसे की तेजी आई है, जबकि जमशेदपुर में यह 18 पैसे सस्ता हुआ है. माल ढुलाई और ट्रांसपोर्टेशन पर डीजल के दामों का सीधा असर पड़ता है, इसलिए इसकी स्थिरता बाजार के लिए अच्छी खबर है. 

डीजल रेट टेबल (4 अप्रैल 2026)

शहरडीजल रेट (प्रति लीटर)बदलाव
दिल्ली₹87.670.00
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.610.00
बेंगलुरु₹90.990.00
नोएडा₹88.01+0.12
गुड़गांव₹88.100.00
पटना₹91.490.00
मुजफ्फरपुर₹92.61+0.63
गया₹92.150.00
भागलपुर₹92.81+0.42
भोपाल₹91.890.00
रांची₹93.45+0.25
धनबाद₹92.640.00
देवघर₹92.34+0.05
जमशेदपुर ₹92.55-0.18
सोर्स: गुडरिटर्न्स

कीमतें बार-बार क्यों बदलती हैं?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों के VAT (वैट) की वजह से हर राज्य में कीमतें अलग-अलग होती हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: क्या आज महंगा हुआ फ्यूल? जानें 3 अप्रैल को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >