वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 51 अंक कमजोर

मुंबई : कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने और इराक में तनाव के कारण रुपये की कमजोरी से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 51 अंक कमजोर हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 385.73 अंकों की […]

मुंबई : कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की बिकवाली बढाये जाने और इराक में तनाव के कारण रुपये की कमजोरी से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 51 अंक कमजोर हो गया.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 385.73 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 51.25 अंक अथवा 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 25,139.23 अंक पर आ गया. उपभोक्ता सामान, रीयल्टी, बिजली, बैंकिंग, तेल एवं गैस, पूंजीगत सामान और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों की सर्वाधिक बिकवाली की गयी.

इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 4.95 अंक अथवा 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 7,528.60 अंक पर आ गया.

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, रीयल्टी, बिजली, बैंकिंग, तेल एवं गैस, पूंजीगत सामान और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों की बिकवाली बढाये जाने से सूचकांक में गिरावट आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >