फिक्की ने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया

नयी दिल्ली : देश के रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने के सरकार के प्रस्ताव को समर्थन करते हुए फिक्की ने कहा है कि इस पहल से विनिर्माण क्षमता बढेगी और महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिलेगी. उद्योग मंडल ने कहा, फिक्की रक्षा क्षेत्र में एफडीआई सीमा मौजूदा 26 प्रतिशत […]

नयी दिल्ली : देश के रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने के सरकार के प्रस्ताव को समर्थन करते हुए फिक्की ने कहा है कि इस पहल से विनिर्माण क्षमता बढेगी और महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिलेगी.

उद्योग मंडल ने कहा, फिक्की रक्षा क्षेत्र में एफडीआई सीमा मौजूदा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने और कुछ मामलों में इसे 74 प्रतिशत या 100 प्रतिशत करने के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रस्ताव का स्वागत करता है.

यद्यपि मौजूदा नीति में मामला दर मामला आधार पर अधिक स्तर पर एफडीआई की पहले से ही मंजूरी है, फिक्की इस प्रस्ताव को जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढाकर 25 प्रतिशत किए जाने के परिप्रेक्ष्य में देखता है. उल्लेखनीय है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई नियम उदार करने के लिए कैबिनेट नोट का मसौदा तैयार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >