नोकिया ने एयरटेल से हाथ मिलाया

मुंबई : हैंडसेट विनिर्माता कंपनी नोकिया ने कहा है कि उसने अपने नये फोन नोकिया एक्सएल फोन पर एंड्रायड ऐप्लीकेशन को छह महीने नि:शुल्क डाउनलोड करने की पेशकश के लिए एयरटेल के साथ साझीदारी की है. नोकिया इंडिया सेल्स के निदेशक (विपणन) विराल ओझा ने कहा, हमारे उपभोक्ता इन ऐप्लीकेशंस का अनुभव ले सकें, इस […]

मुंबई : हैंडसेट विनिर्माता कंपनी नोकिया ने कहा है कि उसने अपने नये फोन नोकिया एक्सएल फोन पर एंड्रायड ऐप्लीकेशन को छह महीने नि:शुल्क डाउनलोड करने की पेशकश के लिए एयरटेल के साथ साझीदारी की है.

नोकिया इंडिया सेल्स के निदेशक (विपणन) विराल ओझा ने कहा, हमारे उपभोक्ता इन ऐप्लीकेशंस का अनुभव ले सकें, इस दिशा में उनकी मदद के लिए हम एयरटेल पर नोकिया स्टोर एवं कई अन्य लोकप्रिय थर्ड पार्टी एप्स स्टोर्स से नि:शुल्क डाउनलोड की पेशकश कर रहे हैं. इस पेशकश के तहत 500 एमबी नि:शुल्क उपयोग की अनुमति है जिसके जरिए उपभोक्ता नोकिया स्टोर एवं 1 मोबाइल स्टोर से अपने पसंदीदा ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >