Social Media पर महिला को धमकाने वाले कर्मचारी को TCS ने दिखाया बाहर का रास्ता

नयी दिल्ली : देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसेल्टंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक महिला को धमकी देने के मामले में अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. कर्मचारी पर महिला को सोशल मीडिया पर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. […]

नयी दिल्ली : देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसेल्टंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक महिला को धमकी देने के मामले में अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. कर्मचारी पर महिला को सोशल मीडिया पर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें : टीसीएस के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों को हर स्टेट में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

सूत्रों के मुताबिक, टीसीएस ने अभद्र संदेश का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू की है. कर्मचारी ने धमकी भरे संदेश भेजने की बात स्वीकार कर ली है. टीसीएस ने ई-मेल के जरिये दी प्रतिक्रिया में कहा कि टीसीएस में हम ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करते हैं, जो कि हमारे मूल्यों के खिलाफ हो. कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. वायरल हुए संदेश में महिला की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. साथ ही हटाये गये कर्मचारी ने अपना सोशल मीडिया खाता भी बंद कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >