आईएमएफ ने आरबीआई के नीतिगत दर बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर (मुख्य नीतिगत दर) को 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने के निर्णय का स्वागत किया. आईएमएफ के प्रवक्ता गैरी राइस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा , " हम आरबीआई के रेपो दर बढ़ाने का स्वागत […]

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर (मुख्य नीतिगत दर) को 25 आधार अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने के निर्णय का स्वागत किया.

आईएमएफ के प्रवक्ता गैरी राइस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा , " हम आरबीआई के रेपो दर बढ़ाने का स्वागत करते हैं." उन्होंने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति , तेल की उच्च कीमतों के कारण पूर्वानुमान में उछाल का जोखिम , विनिमय दर अवमूल्यन और अन्य घरेलू कारणों को ध्यान में रखते हुए आईएमएफ को लगता है कि रिजर्व बैंक द्वारा उठाया कदम उचित है.

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पिछले चार वर्षों में पहली बार नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले जनवरी 2014 में आरबीआई ने इसे बढ़ाकर आठ प्रतिशत किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >