दुनिया के अन्य देशों के साथ ही भारत में शुरू होगी 5जी सर्विस : सुनील मित्तल

बार्सिलोना: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने आज कहा कि भारत में 5जी सेवाओं की वाणिज्यिक शुरुआत दुनिया के अन्य देशों के साथ ही होगी. इस मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों के साथ ही आगे बढ़ेगा. मित्तल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब दुनिया के अन्य देशों में 5जी की वाणिज्यिक शुरुआत […]

बार्सिलोना: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने आज कहा कि भारत में 5जी सेवाओं की वाणिज्यिक शुरुआत दुनिया के अन्य देशों के साथ ही होगी. इस मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों के साथ ही आगे बढ़ेगा. मित्तल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब दुनिया के अन्य देशों में 5जी की वाणिज्यिक शुरुआत होगी, तो भारत उनके साथ होगा. संभवत:यह 2020 में होगा.

मित्तल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि 5जी के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन डेढ़ साल दूर है. हम आज मौजूदा कुछ स्पेक्ट्रम बैंड के साथ शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन इस बैंड पर पारिस्थितिकी तंत्र पर फैसला शर्म अल शेख में 2019 में होगा.’ मित्तल ने कहा कि 5जी सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की खरीद इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार इसके लिए क्या मूल्य तय करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >