CRISIL का अनुमान – मार्च तक 10.5 प्रतिशत हो जायेगा बैंकों का NPA

मुंबई: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि बैंकों की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मार्च 2018 तक एक प्रतिशत बढ़ कर 10.5 प्रतिशत होने का अनुमान है. फर्म ने एक रपट में कहा है कि बैंकों ने अपनी फंसी आस्तियों में से केवल दो तिहाई को ही एनपीए के रूप में चिन्हित किया […]

मुंबई: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि बैंकों की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मार्च 2018 तक एक प्रतिशत बढ़ कर 10.5 प्रतिशत होने का अनुमान है.

फर्म ने एक रपट में कहा है कि बैंकों ने अपनी फंसी आस्तियों में से केवल दो तिहाई को ही एनपीए के रूप में चिन्हित किया है, जिस कारण इनमें आने वाले समय में बढ़ोतरी होगी.

इसके अनुसार, मार्च 2017 के लिए 9.5 प्रतिशत एनपीए के आंकड़े में कुल फंसी आस्तियों का केवल दो तिहाई हिस्सा ही है. एजेंसी के अनुसार, उसका अनुमान है कि फंसे ऋण की कुल राशि 11500 अरब डाॅलर या प्रणाली का 14 प्रतिशत हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >